राष्ट्रीय लोक अदालत की जागरूकता को लेकर न्यायाधीश ने गाड़ियों को दिखाई हरी झंडी

अररिया : अररिया सिविल कोर्ट में आगामी आठ मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत की जागरूकता को लेकर जिला एवं सत्र न्यायाधीश गुंजन पांडेय ने हरी झंडी दिखाकर प्रचार गाड़ियों को रवाना किया। ये सभी प्रचार वाहन जिले भर में आगामी आठ मार्च को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए लोगों को आमंत्रित करेगा। सिविल कोर्ट के जिला विधिक सेवा प्राधिकार सचिव रोहित श्रीवास्तव ने जिले भर के लोगों से अपील करते हुए कहा है कि अलग-अलग प्रकार के वादों का यहां एक हीं दिन में निबटारा होना है। इसलिए वर्षों से लंबित वादों को सुलझाने और समझौते के लिए अररिया सिविल कोर्ट में आगामी आठ मार्च को प्रस्तावित राष्ट्रीय लोक अदालत में आपलोग जरूर आएं।

यह भी पढ़े : नव निर्मित पुलिस केंद्र में किया गया वृक्षारोपण… 

यह भी देखें :

मंटू भगत की रिपोर्ट

JSSC Teacher Merit List: संशोधित स्टेट वाइज मेरिट लिस्ट कमीशन को...

 झारखंड स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक परीक्षा की संशोधित स्टेट वाइज मेरिट लिस्ट जेएसएससी ने फैक्ट फाइंडिंग कमीशन को सौंप दी। 4 अक्टूबर से रोज सुनवाई...

Pitru Paksha 2026: 27 सितंबर से शुरू होगा पितृपक्ष, 10 अक्टूबर...

पितृपक्ष 2026 की शुरुआत 27 सितंबर से होगी। 15 दिनों तक श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान होंगे। 10 अक्टूबर को अमावस्या के साथ पितृपक्ष समाप्त...

JSCA Stadium: भारत-वेस्टइंडीज T20 में सिर्फ 3800 पास, VIP और संस्थाओं...

रांची के JSCA स्टेडियम में 9 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच होगा। इस बार करीब 3800 कॉम्प्लिमेंट्री पास बांटने की तैयारी है।JSCA Stadium रांची:...