दबंग विधायक की अनोखी मुहिम, बुजुर्गों, महिलाओं व युवाओं को कर रहे हैं सम्मानित

गोपालगंज : जदयू के दबंग विधायक अमरेंद्र कुमार पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय ने अनोखी मुहीम शुरू की है। वे बीते 29 दिसंबर से अगले सात जनवरी तक 10 दिनों तक अपने आवास पर बुजुर्गों, महिलाओं और युवाओं को सम्मानित करने के लिए सम्मान समारोह का आयोजन कर रहे हैं। विधायक के हथुआ स्थित निजी आवास पर कुचायकोट विधानसभा के दो पंचायतों के सैकड़ों ग्रामीण यहां उपस्थित होते हैं। फिर उन्हें पप्पू पांडेय के द्वारा शॉल, कपड़े और अन्य सामान देकर उन्हें सम्मानित किया जाता है। फिर उन्हें सामूहिक भोज में शामिल किया जाता है। उसके बाद उनकी समस्याओं से रूबरू होकर विधायक के द्वारा समस्याओं को दूर करने की पहल की जाती है।

विधायक के मुताबिक, आगामी सात जनवरी तक यह सम्मान समारोह चलेगा। जिसमे उसके कुचायकोट विधानसभा के सभी पंचायतों के हजारों ग्रामीण सम्मानित किए जाएंगे। विधायक पप्पू पांडेय ने बताया कि उनका सम्मान समारोह कार्यक्रम 29 दिसंबर से शुरू है। इस सम्मान समारोह में कुचायकोट विधानसभा के एक दिन में चार पंचायतों के ग्रामीणों को बुलाया जाता है। इसमें बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे शामिल होते हैं। इन ग्रामीणों को कंबल, शॉल और छोटे बच्चों को स्कूल बैग देकर सम्मानित किया जाता है। उन्हें सम्मानपूर्वक भोजन कराया जाता है। फिर उन्हें विदा किया जाता है।

यह भी देखें :

आपको बता दें कि यह कार्यक्रम आगामी सात जनवरी तक चलेगा। विधायक पप्पू पांडेय ने कहा कि उनके मुखिया नीतीश कुमार की सोच और उनकी मानसिकता के आधार पर ही वे काम कर रहे हैं। नीतीश कुमार की चर्चा देश स्तर पर है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार केवल विकास की बात करते हैं। इसलिए वे अपनी पार्टी को मजबूत करने और सरकार की योजनाओं को जनजन तक पहुंचाने के लिए इस सम्मान समारोह का आयोजन कर रहे हैं।

यह भी पढ़े : नए SSP आनंद कुमार का कार्यालय में आगमन, गार्ड ऑफ ऑनर देकर स्वागत

सुशील कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Hemant Soren ने असम में झामुमो कार्यकर्ताओं के साथ बनाई रणनीति,...

Assam: असम विधानसभा चुनाव की तैयारियों को धार देने के उद्देश्य से सोमवार को डिब्रूगढ़ में झारखण्ड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय अध्यक्ष सह...

Bihar CMG Meeting: जरूरी वस्तुओं की Supply पर सख्ती, जमाखोरी पर...

बिहार में CMG की पहली बैठक में जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति, LPG बैकलॉग खत्म करने, जमाखोरी पर कार्रवाई और प्रवासी श्रमिकों के लिए हेल्पलाइन...

Patna के दो केंद्रों पर मध्यमा परीक्षा 2026 की उत्तरपुस्तिकाओं का...

Patna: बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित मध्यमा परीक्षा–2026 की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य राजधानी पटना के दो निर्धारित केंद्रों शास्त्रीनगर एवं मैनपुरा पर...

Hazaribagh Crime Case: बिष्णुगढ़ ‘सीता’ कांड में न्याय की मांग तेज,...

हजारीबाग के बिष्णुगढ़ में मासूम बच्ची से दुष्कर्म व हत्या मामले में अंबा प्रसाद का प्रदर्शन, सीबीआई जांच और पीड़ित परिवार को न्याय की...

बिहार में औद्योगिक क्रांति में बड़ा कदम, भोजपुर में 4...

Patna: बिहार का औद्योगिक परिदृश्य तेजी से गति पकड़ रहा है, जहां नए निवेश सीधे तौर पर बुनियादी ढांचे के निर्माण, रोजगार सृजन और...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img