गाड़ियों के Number Plate से छेड़छाड़ करने पर जाना पड़ सकता है जेल, पटना ट्रैफिक पुलिस ने…

commercial advertisement
Ad

पटना: राजधानी पटना में ट्रैफिक पुलिस यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई करने में जुटी हुई है। नववर्ष के प्रवेश करते ही एक बार फिर पटना ट्रैफिक पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए नंबर प्लेट से छेड़छाड़ करने वाले 25 वाहन स्वामियों पर कार्रवाई की है। इन वाहन स्वामियों ने किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने या फिर या फिर यातायात नियमों को तोड़ने के बावजूद चालान से बचने के लिए नंबर प्लेट के साथ छेड़छाड़ कर राजधानी में वाहन चलाते हुए पकड़े गए थे।

मामले में राजधानी पटना के विभिन्न थाना में 25 वाहन स्वामी के खिलाफ कार्रवाई की है। मामले में ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों ने बताया कि राजधानी पटना में अक्सर देखा जा रहा है कि लोग अपने वाहनों के नंबर का एक अंक छुपा देते हैं और फिर राजधानी की सड़कों पर वाहन चलाते हैं। इनका उद्देश्य किसी तरह की आपराधिक वारदात को अंजाम देना या फिर यातायात नियमों की अनदेखी करने के बावजूद चालान से बचना होता है।

पटना ट्रैफिक पुलिस ने विशेष अभियान चला कर ऐसे 25 वाहन स्वामियों पर कार्रवाई करते हुए उनके विरुद्ध बीएनएस की धारा 319(2) और 336(3) के तहत मामला दर्ज किया है। बता दें कि बीएनएस 319(2) के तहत तीन वर्ष और 336(3) के तहत सात वर्ष की सजा हो सकती है। बा दें कि राजधानी पटना की सड़कों पर चलने वाली वाहनों की निगरानी इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के माध्यम से की जाती है और यातायात के नियमों की अनदेखी करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाती है।

इन थानों में की गई है कार्रवाई

  1. गांधी मैदान थाना – 04
  2. खगौल थाना – 02
  3. कंकडबाग थाना- 02
  4. पाटलिपुत्रा थाना – 02
  5. जक्कनपुर थाना – 01
  6. पत्रकार नगर थाना – 01
  7. फुलवारी शरीफ थाना – 03
  8. दानापुर थाना – 02
  9. नौबतपुर थाना -01
  10. दीदारगंज थाना- 01
  11. नदी थाना 01
  12. पीरबहोर थाना – 02
  13. बुद्धा कॉलोनी थाना – 01
  14. शास्त्री नगर थाना – 01
  15. अगमकुआँ थाना – 01

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    2025 से 30, फिर से Nitish! किसका होगा गठजोड़, सियासी उबाल जोरों पर…

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट

Number Plate Number Plate Number Plate Number Plate

Number Plate

Latest

Newsletter

spot_img

Don't miss

वाहन जांच में 2.6 किलो गांजा बरामद, नेपाल का युवक गिरफ्तार

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले में मादक पदार्थों के...
spot_imgspot_img

Bihar NEET Protest : राजधानी पटना सहित बिहार के हर जिले में दिखा बंद का असर, विपक्षी पार्टियों ने किया समर्थन

पटना : राज्य के विभिन्न जिलों में होते ऊग्र प्रदर्शन के बीच आज यानी 25 जुलाई को बिहार बंद का आह्वान किया गया है।...

JDU ने कहा- बांकीपुर में धनकुबेर नहीं गरीब कार्यकर्ता को चुनेगी जनता, परिणाम आना बाकी जीत तय

पटना : जनता दल यूनाइटेड (JDU) विधान पार्षद सह मुख्य प्रदेश प्रवक्ता नीरज कुमार, पार्टी विधायक विनय कुमार चौधरी, पार्टी विधायक विजय सिंह निषाद,...

मुख्यमंत्री ने कहा- प्रत्येक पंचायत में विशेष अभियान चलाकर होगी खेल प्रतिभा की खोज, बिहार के खिलाड़ियों को मिलेगा विश्वस्तरीय मंच

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज ऊर्जा ऑडिटोरियम राजवंशीनगर पटना में खेल विभाग द्वारा आयोजित बिहार के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को 'मेडल लाओ नौकरी...