‘‘अकेले नहीं हैं आप’’ के तहत डालसा का रातू में कार्यक्रम

रांची : न्यायामूर्ति एस. चंद्रशेखर, कार्यकारी अध्यक्ष, डालसा के द्वारा परिकल्पित आउटरिच योजना जो कि 100 दिनों तक होना सुनिश्चित हुआ है। इसी कड़ी में आज 19.10.2023 को रातू प्रखंड क्षेत्र के गांव एवं स्कूल में विधिक जागरूकता अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें एलएडीसी अधिवक्ता स्वीकृति विनया, पीएलवी पुष्पलता देवी, नीतू देवी, तारामनी देवी, सरिता देवी, बेबी देवी ने बच्चों से संबंधित कानूनों जैसे जे.जे एक्ट, पोक्सो एक्ट इत्यादि की जानकारी दी।

जागरूकता कार्यक्रम में उपस्थित लोगों के बीच एलएडीसी अधिवक्ता स्वीकृति विनया ने प्रकाश डाला उन्होंने बाल विवाह के रोकथाम के विषय पर विस्तार से चर्चा की एवं बाल विवाह अधिनियम के बारे में बताया। पीएलवी ने बाल श्रम एवं बाल संरक्षण पर प्रकाशा डाली। इसके अलावा दहेज प्रथा कानून के बारे में विस्तार से बतायी। स्वीकृति विनया ने एमएसीटी एक्ट के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।
नीतू देवी, तारामनी देवी एवं सरिता देवी ने सड़क दुर्घटना में से संबंधित कानून की जानकारी दी। इसके अलावा लोगों को बाल श्रम के प्रति जागरूक किया।

पीएलवी तारामनी देवी ने वृद्धा पेंशन एवं विधवा पेंशन की जानकारी दी और पेंशन से संबंधित लाभ लेने की बातें कहीं उन्होंने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची में इससे संबंधित आवेदन दे सकते हैं।
पीएलवी ने घरेलू विवाद एवं जमीन संबंधी विवाद के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।
मौंके पर डालसा के पीएलवी ने उपस्थित लोगों के बीच पम्पलेट और लिफलेट का वितरण भी किया।

Awarapan 2: आवारापन 2 का दूसरा गाना Review: सिर्फ इमरान हाशमी,...

Awarapan 2 रांची: आवारापन 2 का दूसरा गाना किसी पारंपरिक रोमांटिक ट्रैक की तरह नहीं, बल्कि एक भावनात्मक यात्रा की तरह सामने आता है।...

Baghmara Employment Talks: सलानपुर माइंस में नियोजन पर बड़ा फैसला, पीयूष...

Baghmara Employment Talks: बाघमारा में BCCL एरिया-4 के तहत चलने वाली सलानपुर कोलियरी की RK आउटसोर्सिंग खदान में विस्थापित लोगों को नौकरी देने की...

Toxic का एक और खंजर: इश्क, जुनून और धोखे की आग...

रांची: Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups का पहला गाना 'तबाही' जहां यश और कियारा आडवाणी की केमिस्ट्री को लेकर चर्चा में रहा, वहीं...