अपराधियों द्वारा मंदिरों को नुकसान पहुँचाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण : शिल्पी नेहा तिर्की

रांचीः मांडर के मुड़मा में मूर्ति तोड़ने के मामले के बाद मांडर की विधायक शिल्पी नेहा तिर्की का बयान सामने आया है। विधायक शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा है कि, मांडर के मुड़मा में अपराधियों द्वारा मंदिरों को नुकसान पहुंचाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है, घृणित कार्रवाई है और इसकी जितनी भी निन्दा की जाये वह कम ही है।

ये भी पढ़ें- मुड़मा में मूर्ति तोड़फोड़ मामले के बाद आया बंधु तिर्की का बयान…

दोषियों को नहीं बक्शा जाएगा

विधायक ने कहा कि मंदिरों में प्रतिमा को खंडित करने के अफ़सोसजनक कृत्य को वैसे अपराधियों ने अंजाम दिया है जिनसे समाज की सुख-शांति और लोगों का आपसी सौहार्द देखा नहीं जाता है। नेहा तिर्की ने कहा कि इस सन्दर्भ में उन्होंने रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक और ग्रामीण पुलिस अधीक्षक से बात की है। इस दौरान उन्होंने दोषी तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की बात कही है।

मुड़मा 1 22Scope News

श्रीमती तिर्की ने कहा कि लोग आपसी सद्भाव को नुकसान पहुँचानेवाले वैसे अपराधी तत्वों को कभी भी सफल नहीं होने देंगे। विधायक ने आशंका जतायी कि इसके पीछे गहरी साज़िश हो सकती है जिसका पर्दाफाश होना बहुत जरूरी है। उन्होंने सभी समुदाय के लोगों से अपील की है कि वे ऐसी घटनाओं के विरुद्ध एकजुटता के साथ खड़े रहें, जिससे अपराधियों के मंसूबे कभी सफल नहीं हो।

ये भी पढ़ें- सिमडेगा में नहाय खाय के दिन किया गया प्रसाद का वितरण

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Mahanavami Puja: महानवमी पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की...

Samrat Choudhary Mahanavami Puja: महानवमी के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राजधानी पटना में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। इस...

Bihar Durga Puja Cleanliness Campaign: दुर्गा पूजा पंडालों में स्वच्छता अभियान...

Bihar Durga Puja Cleanliness Campaign: बिहार में दुर्गा पूजा के दौरान पूजा पंडालों और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने के लिए विशेष अभियान...