रोजेदार को यूपी के बलिया में दारोगा ने पहनाया हेलमेट तो सोशल मीडिया पर छाया वाकया

वाराणसी / लखनऊ : रोजेदार को यूपी के बलिया में दारोगा ने पहनाया हेलमेट तो सोशल मीडिया पर छाया वाकया। पूर्वी यूपी के बिहार से सटे जनपद बलिया में ट्रैफिक पुलिस के एक दारोगी का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब छाया हुआ है।

यह वीडियो यूपी पुलिस के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से साझा किया किया गया है। इसमें दारोगा एक रोजेदार को सुरक्षित यात्रा की सीख देते दिख रहे हैं। वे संदेश देते हैं कि जिंदगी की हिफाजत से बढ़कर कोई इबादत नहीं है।

उन्होंने रोजेदार को याद दिलाया कि रोजा हो या रोड, दोनों में अनुशासन सबसे अधिक जरूरी होता है। बलिया ट्रैफिक पुलिस में तैनात दारोगा (एसआई) इसके साथ ही रोजेदार को एक हेलमेट गिफ्ट में देते हैं।

रोजेदार हैदर ने दारोगा को सराहा…

यूपी पुलिस की ओर साझा किए गए वीडियो में बलिया बाजार में ट्रैफिक दारोगा से जिस रोजेदार की मुलाकात हुई, उसने अपना नाम हैदर अली बताया। दारोगा को रोजेदार हैदर अली ने पहचानने का दावा करते हुए खूब सराहा भी।

रोजेदार हैदर अली ने बताया कि वह दारोगा के प्रयागराज महाकुंभ में लोगों की मदद करने के वीडियो को देख चुका है। यूपी पुलिस की ओर से साझा किए गए वीडियो में दिखता है कि बलिया के बाजार से खरीदारी कर निकल रहे एक रोजेदार को एसआई ने रोका।

दारोगा ने कहा कि रमजान का पाक महीना चल रहा है। इस दौरान आपको कोई भी ऐसा काम नहीं करना चाहिए जो अनुचित हो। उन्होंने रोजेदार से नाम पूछा तो उन्होंने हैदर अली बताया।

एसआई ने कहा कि –‘आपने हेलमेट पहन कर गलती की है। आपकी गलती हम सुधार देते हैं। आप हमसे वादा करिए कि फिर कभी बिना हेलमेट बाइक पर नहीं निकलेंगे।’

इस पर हैदर अली ने एसआई को भरोसा दिलाया। इसके बाद वह नई हेलमेट पहन कर अपने घर की तरफ चले गए।

बलिया बाजार में बिना हेलमेट के बाइक चलाते रोजेदार से ट्रैफिक दारोगा की वायरल वीडियो।
बलिया बाजार में बिना हेलमेट के बाइक चलाते रोजेदार से ट्रैफिक दारोगा की वायरल वीडियो।

बिना हेलमेट के बाइक चला रहे थे रोजेदार हैदर अली

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिखता है कि एक रोजेदार बिना हेलमेट के बाइक चला रहा था। ट्रैफिक पुलिस के सब इंस्पेक्टर ने रोजेदार को रोका। आमतौर पर इस प्रकार के मामलों में चालान काटने का नियम है। एसआई ने इस दौरान कुछ अलग किया।

उन्होंने रोजेदार को हेलमेट तोहफे में दिया। साथ ही, एक मीठी सीख भी दी। बता दें कि यूपी पुलिस की ओर से सड़क सुरक्षा को लेकर लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए हेलमेट पहनने पर पुलिस की ओर से जोर दिया जा रहा है।

बलिया के एक ट्रैफिक सब-इंस्पेक्टर ने इसी कड़ी में ऐसा काम किया, जिसने एक व्यक्ति की सुरक्षा ही नहीं सुनिश्चित की, बल्कि समाज को भी एक जरूरी सीख दी।

बलिया बाजार में बिना हेलमेट के बाइक चलाते रोजेदार से ट्रैफिक दारोगा की वायरल वीडियो।
बलिया बाजार में बिना हेलमेट के बाइक चलाते रोजेदार से ट्रैफिक दारोगा की वायरल वीडियो।

सोशल मीडिया यूजर्स भी कर रहे यूपी पुलिस अधिकारी की तारीफ

सोशल मीडिया यूजर्स भी पुलिस अधिकारी के कार्य की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि इस प्रकार अब रोजेदार कभी भी बिना हेलमेट घर से बाहर बाइक लेकर नहीं निकलेंगे। वहीं, एक अन्य ने कहा कि फाइन से अधिक इफेक्टिव यह प्रयास है।

यूपी पुलिस की वायरल वीडियो
यूपी पुलिस की वायरल वीडियो

लोगों को इससे हेलमेट की जरूरत का अहसास होगा। यूपी पुलिस और ट्रैफिक विभाग की ओर से लगातार प्रदेश में सड़क जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत लोगों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने की सीख दी जा रही है।

ट्रैफिक पुलिस दोपहिया पर चलने वालों को हेलमेट पहनने और सड़क नियमों का पालन करने की हिदायत दे रहे हैं। इस क्रम में अब यह वीडियो खासा वायरल हो रहा है।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!
Follow 22Scope Channel Get Breaking Updates