पटना में दिन का पारा आठ डिग्री तक गिरा, बढ़ी ठंड

पटना में दिन का पारा आठ डिग्री तक गिरा, बढ़ी ठंड

पटना : राजधानी पटना सहित बिहार में दिन के तापमान में सोमवार यानी 30 दिसंबर को आठ डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई। प्रदेश में 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर पश्चिमी हवा चलने और बादल छाए रहने के कारण तापमान में गिरावट आई।

मौसम विभाग के दौरान अनुसार, अगले दो-तीन दिनों तक लोगों को इसी तरह के मौसम का एहसास होगा। जिस कारण प्रदेश में शीत दिवस जैसे हालात बनने के आसार है। वहीं प्रदेश के न्यूनतम तापमान में अगले तीन दिनों के दौरान दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने के आसार है।

मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को प्रदेश के 33 शहरों के अधिकतम तापमान में गिरावट आई। वहीं 27 शहरों के न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी हुई। प्रदेश का सबसे ठंडा शहर 9.5 डिग्री सेल्सियस के साथ सहरसा का अगवानपुर और सबसे गर्म शहर 25.8 डिग्री सेल्सियस के साथ डेहरी रहा।

यह भी देखें :

अधिकतम पारा गिरा और न्यूनतम चढ़ा

पटना में मौसम का मिजाज सोमवार सुबह से ही बदला-बदला सा था। बादल छाए रहने और हवा चलने के कारण दिन में लोगों को ठंड का एहसास हुआ। हालांकि सुबह हल्के स्तर का कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग के अनुसार, पटना के न्यूनतम तापमान में 0.9 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हुई और अधिकतम तापमान में 6.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। पटना का न्यूनतम तापमान 17 और अधिकतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। यानी पटना के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में सिर्फ 2.6 डिग्री सेल्सियस का ही अंतर रहा।

यह भी पढ़े : Cyclone ‘Dana’ का असर बिहार में दिखना शुरू, मौसम हुआ ठंडा

Share with family and friends: