Commercial Advertisment

DC ने राजस्व संग्रहण को लेकर ऑफिसर्स को दिया टास्क

रांचीः जिले के डीसी राहुल कुमार सिन्हा द्वारा कलेक्ट्रेट में INTERNAL RESOURCES और TASK FORCE (Mining Excise and Transport की समीक्षा बैठक की गई। परिवहन से प्राप्त राजस्व संग्रहण की समीक्षा के दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा बताया गया वित्तीय वर्ष-2023-24 तक कुल वसूली का 60 प्रतिशत तक लक्ष्य की प्राप्ति हो गई हैं। जिसमें डीसी द्वारा वित्तीय वर्ष 2023-24 तक लक्ष्य का शतप्रतिशत राजस्व प्राप्ति करना सुनिश्चित करने को कहा गया। उन्होंने जिला परिवहन पदाधिकारी से कहा कि जो कबाड़ी वाहन विभिन्न भवनों और अन्य जगहों में कबाड़ के रूप में पड़ी हैं। उसे स्क्रैब कराए। ताकि जगह बनें।

साथ ही शहर के पार्किंग व्यवस्था के ऊपर चर्चा की गई। जिसमें डीसी द्वारा पार्किंग के लिए स्थान का चयन कर चिन्हित कराने का निर्देश दिया। ताकि शहर को जाम से मुक्त करने की दिशा में कार्य हो सकें। जिससे लोगों की ट्रैफिक की समस्या को बहुत हद तक कम किया जा सकें।

उन्होंने उत्पाद से प्राप्त राजस्व संग्रहण की समीक्षा करते हुए सम्बंधित अधिकारी से जानकारी लिया। जिसमें सम्बंधित अधिकारी द्वारा बताया गया की वर्ष-2022-23 की तुलना में वर्ष-2023-24 में माह सितंबर तक पेट्रोलियम प्रोडेक्ट्स के व्यवसायी सर्वश्री भारत पेट्रोलियम कॉ.लि. से रुपया-2724.60 लाख और शराब के व्यवसायियों से रुपया-3639.05 लाख कम कर की प्राप्ति हुई हैं। जिसमें डीसी द्वारा सम्बंधित अधिकारी को लक्ष्य प्राप्त करने का निर्देश दिया गया और विशेष रूप से कहा कि शराब की कीमत एम.आर.पी. मूल्य से ज्यादा वसूली करने वालें दुकानदारों पर कार्रवाई करें।

डीसी ने खनन से प्राप्त राजस्व संग्रहण के मामले में कहा कि वित्तीय वर्ष में मिलें लक्ष्य को पूरा करें और सम्बंधित अधिकारी से बालू उठाव की जानकारी लेते हुए पूछा की कितने लोगों पर अवैध ईट भट्टेधारियों,अवैध खनन,भंडारकर्ता, परिवहनकर्ता के विरुद्ध सम्बंधित थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। ऐसे लोगों पर कार्रवाई कराना सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया।

रिपोर्टः कमल कुमार

Mukesh Ambani Jio IPO: मुकेश अंबानी ने जियो की रिकॉर्ड लिस्टिंग...

Mukesh Ambani Jio IPO: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक मुकेश डी. अंबानी ने जियो प्लेटफॉर्म्स की रिकॉर्डतोड़ आईपीओ लिस्टिंग को कंपनी की...

Sardar Patel Jayanti: गिरिडीह में BJP का यूनिटी मार्च, बाबूलाल मरांडी...

 सरदार पटेल जयंती पर गिरिडीह में भाजपा ने यूनिटी मार्च निकाला। बाबूलाल मरांडी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए महापुरुषों के सम्मान का मुद्दा...

Arnab Cyclone Effect: बिहार के बाढ़ में अर्नब साइक्लोन का कहर,...

 Arnab Cyclone के असर से बिहार के बाढ़ अनुमंडल में 50 से 55 प्रतिशत धान की फसल प्रभावित हुई है। लगातार बारिश और तेज...