Lady और दो बच्चों का शव घर से बरामद, मची सनसनी

नालंदा: नालंदा में एक घर से महिला और दो बच्चों का शव मिलने के बाद पुरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई। घटना की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है। हालांकि अभी घटना के कारणों का पता नहीं चला है। मृतिका की पहचान सरिता कुमारी और उसका दो बच्चा 12 वर्षीय प्रिंस और 10 वर्षीय प्रिया है। घटना के बाद मृतिका के मायके वालों ने पति पर हत्या का आरोप लगाया है।

मायके वालों ने बताया कि पति अक्सर मारपीट करता था उसी ने सभी की हत्या की है और फिर फरार हो गया। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि दोनों में अक्सर विवाद होता था। सुबह भी दोनों में रक्षाबंधन के लिए मायके जाने को लेकर विवाद हुआ था। बात विवाद के बाद पति खेत में काम करने चला गया इधर महिला ने बच्चों की हत्या कर ख़ुदकुशी कर ली।किसी काम से पडोसी जब उसके घर गई तो महिला को फंदे से लटका हुआ देखा तब ग्रामीणों को मामले की जानकारी मिली।

ग्रामीणों ने ही पुलिस को जानकारी दी। मामले में हिलसा डीएसपी सुमित कुमार ने पारिवारिक कलह की वजह से घटना की बात कही है। उन्होंने कहा कि बच्चों के गला पर निशान देख कर पता चलता है कि उनका गला दबा कर हत्या की गई है वहीं महिला का शव फंदे से लटका हुआ मिला है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  Green Purnea ने नदी तट और शिव मंदिर परिसर की सफाई की

नालंदा से राजा कुमार की रिपोर्ट

Lady Lady

Lady

Highlights

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img