Green Purnea ने नदी तट और शिव मंदिर परिसर की सफाई की

पूर्णिया: पूर्णिया सिटी के सौरा नदी तट पर स्थित काली मंदिर एवं शिव मंदिर परिसर में ग्रीन पूर्णिया ने स्वच्छता अभियान चलाया। स्वच्छता अभियान में ग्रीन पूर्णिया के सदस्यों के साथ ही आम लोगों ने भी हिस्सा लिया। इस दौरान ग्रीन पूर्णिया के सदस्यों ने आम लोगों से भी अपील की कि अपने आसपास साफ सफाई रखें, ताकि आप स्वस्थ और निरोग रह सके। इस दौरान पूजा चौधरी और रविंद्र मोहन मेहता ने बताया कि हमारी टीम सिटी काली मंदिर में सफाई करने पहुंची है।

यहां शिव मंदिर भी है और कल सावन की सोमवारी को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ जतने वाली है। लोग यहां स्नान कर जल लेते हैं और महादेव पर जलार्पण करते हैं। सावन के इस पावन अवसर पर हमारी टीम इस परिसर में सफाई करने पहुंची है। उन्होंने पूर्णिया वासियों से अपील की कि आप भी अपने आस पास साफ सफाई रखें ताकि आप निरोग एवं स्वस्थ होंगें। वही उन्होंने कहा कि भोलेनाथ आप सभी की मनोकामनाओं को पूर्ण करें और स्वस्थ रखें।

यह भी पढ़ें-  Madhubani में युवक थाना पहुंच कर बोला कुछ ऐसा कि भौचक रहे गई पुलिस, फिर लिया हिरासत में

https://youtube.com/22scope

पूर्णिया से श्यामनंदन की रिपोर्ट

Green Purnea Green Purnea

Green Purnea

PIB Vartalap 2026 Jamshedpur: जमशेदपुर में PIB की बड़ी कार्यशाला, पत्रकारों...

PIB Vartalap 2026 Jamshedpur: भारत सरकार के सूचना और प्रसारण मंत्रालय के तहत आने वाले प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो (PIB), रांची ने जमशेदपुर में 'वार्तालाप-2026'...

Garhwa Rojgar Mela 2026: रोजगार मेले से बदली युवाओं की किस्मत,...

Garhwa Rojgar Mela 2026: गढ़वा जिले में श्रम, रोजगार, प्रशिक्षण और कौशल विकास विभाग के तहत जिला रोजगार कार्यालय-सह-मॉडल करियर सेंटर द्वारा आयोजित 'दत्तोपंत...

Dhanbad News: निरसा विधायक अरूप चटर्जी ने गैंगस्टर प्रिंस खान पर...

Dhanbad News: निरसा के विधायक अरूप चटर्जी ने गैंगस्टर प्रिंस खान पर फ़ोन कॉल, WhatsApp कॉल और ऑडियो मैसेज के ज़रिए धमकी देने का...