पेड़ से लटकती मिली दो सगी दलित बहनों की लाश

मृतका की मां ने लगाए गंभीर आरोप

लखीमपुर : उत्तर प्रदेश के लखीमपुर में दो सगी दलित बहनों की लाश पेड़ से लटकती हुई बुधवार को मिली है.

ये मामला लखीमपुर खीरी के निघासन कोतवाली का है.

इस मामले एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार का बयान आया है.

वहीं इस घटना की जांच आईजी लखनऊ रेंज ने भी शुरू कर दी है.

जबकि इस मामले में पीड़िता के मां ने गंभीर आरोप लगाए हैं.

इस घटना में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में भी लिया है.

इस मामले में मृतक किशोरियों की मां ने अपहरण के बाद दुष्कर्म कर हत्या करने का आरोप लगाया है.

जबकि पुलिस ने मृतका की मां की तहरीर पर एक नामजद और

तीन अज्ञात लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज किया है.

ये पूरी घटना निघासन कोतवाली क्षेत्र के तमोलिनपुरवा गांव की है.

दो सगी दलित बहनों: आईजी बोले- जांच जारी है

वहीं इस घटना की जांच लखनऊ रेंज की आईजी लक्ष्मी सिंह कर रही हैं.

उन्होंने कहा, लखीमपुर खीरी के एक गांव के बाहर खेत में दो बच्चियों के शव पेड़ से लटके मिले.

शवों पर कोई चोट नहीं पाई गई. पोस्टमार्टम के बाद अन्य बातों का पता चलेगा, जांच जारी है.

वहीं इस घटना को लेकर यूपी के एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार का भी बयान आया है.

उन्होंने कहा है कि लखीमपुर में दो बहनों के शव उनके घर से कुछ दूरी पर पेड़ पर लटके मिले है.

परिजनों से मिली शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है. हर पहलू की जांच होगी.

दो सगी दलित बहनों: एसपी से लोगों की हुई बहस

निघासन चौक को सैकड़ों लोगों ने जाम कर दिया, जिसके बाद जिले के एसपी संजीव सुमन

भारी पुलिस फोर्स के साथ वहां पहुंचे. आक्रोशित भीड़ को उन्होंने कह दिया, ‘नेतागिरी मत करो’. जिसके बाद लोग और भड़क उठे. इस दौरान लोगों से उनकी बहसबाजी भी हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पुलिस ने भीड़ के बीच से शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है.

मां ने कहा- जबरदस्ती उठा ले गए लड़के

मृतक लड़कियों की मां ने इस घटना को लेकर जो बयान दिया, उसे सुनकर आप हैरान हो जाएंगे.

दोनों मृत बहनों की मां ने बताया, 15 साल और 17 साल की अपनी दोनों बेटियों के साथ बुधवार की दोपहर को वह घर के बाहर बैठी हुई थी. कुछ देर बाद बेटियों को बाहर छोड़कर वो कपड़े डालने के लिए घर के अंदर चली गईं और उसी वक्त बाइक सवार तीन युवक वहां पहुंच गए.

महिला ने आगे बताया, तीन में से दो अलग-अलग लड़कों ने उनकी बेटियों को घसीटा और एक लड़के ने बाइक स्टार्ट की और दोनों को लेकर मौके से फरार हो गए. उन्होंने कहा, श्तीनों लड़के रोज आते थे.

आज जब वो आए उस वक्त हमारी बिटिया हमारे पास बैठी हुई थी. महिला के मुताबिक, तीनों ही लालपुर के रहने वाले थे.

Bokaro Bhu Mafia School Demolition: रातोंरात जमींदोज हुआ बिरसा मध्य विद्यालय!...

Bokaro Bhu Mafia School Demolition: झारखंड के बोकारो में सरकारी स्कूल का भवन तोड़े जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि सेक्टर-12...

Jamshedpur Eid Milad Un Nabi Juloos: ईद मिलाद-उन-नबी पर जमशेदपुर में...

Jamshedpur Eid Milad Un Nabi Juloos: ईद मिलाद-उन-नबी के मौके पर बुधवार को शहर में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस को लेकर लोगों में विशेष...

Jharkhandi Auto Taxi Drivers Maharashtra: झारखंडी ऑटो-टैक्सी चालकों के समर्थन में...

Jharkhandi Auto Taxi Drivers Maharashtra: भाजपा नेता एवं सांसद प्रतिनिधि (मीडिया) धनंजय कुमार पुटूस ने महाराष्ट्र में ऑटो, टैक्सी और अन्य स्वरोजगार से जुड़े...