जिले में तीन बहनों का अपहरण, पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर शुरू की कार्रवाई

रिपोर्टः एके राजीव/ न्यूज 22स्कोप

भागलपुर: नवगछिया जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां एक साथ तीन बहनों के अपहरण किए जाने का मामला सामने आया है. तीनों बहनों के पिता की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है. जिसमें फिलहाल एक बहन को पुलिस ने छुड़ाने में कामयाबी हासिल की है, वहीं दो बहनों कि बरामदगी के लिए छापेमारी की जा रही है. मामला गोपालपुर थाना क्षेत्र के कालूचक कालिंदीनगर का है, लड़की की मां पूनम देवी ने गांव के ही रजनीकांत नामक युवक पर अपनी तीन बेटियों के अपहरण करने का आरोप लगाते हुए गोपालपुर थाने में मामला दर्ज कराया है.

नौकरी दिलाने का झांसा देकर तीनों को अगवा करने का आरोप

पूनम देवी ने बताया कि रजनीकांत कुमार ने मेरी सबसे बड़ी बेटी पूजा कुमारी, दूसरी बेटी प्रिया कुमारी और सबसे छोटी बेटी दीक्षा कुमारी को शहर में नौकरी दिलाने का झांसा देकर तीनों को अगवा कर लिया है. घटना 16 जून के अहले सुबह की है. लड़की की मां और चाचा का कहना है की रजनीकांत प्रिया कुमारी से फोन पर बातचीत करता था, इसी क्रम में उसने तीनों लड़की को शहर में नौकरी दिलाने का प्रलोभन दिया. जिसमें तीनों लड़कियां फंस गई और रजनीकांत नामक युवक 16 जून के अहले सुबह तीनों लड़कियों को अपने झांसे में लेकर अगवा कर लिया.

पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर शुरू की कार्रवाई

वहीं मामले को लेकर नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज का कहना है की मामला हमारे संज्ञान में है हम लगातार तकनीकी अनुसंधान पर काम कर रहे है, जल्द हीं हम दोनो लड़कियों को बरामद कर लेंगे, वहीं केस के अनुसंधानकर्ता को भी बदल दिया गया है. थाना प्रभारी को 7 दिनों के अंदर दोनो लड़कियों को बरामद करने का निर्देश दिया गया है.

 

Jharkhand Weather Update: झारखंड में सक्रिय हुआ मानसूनी सिस्टम, 26 अगस्त...

Jharkhand Weather Update : 26-08-2026 उड़ीसा के उत्तरी तटीय क्षेत्र और गांगेय पश्चिम बंगाल से सटे झारखण्ड के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र (Low-Pressure...

Bihar Weather Update : 26 अगस्त को बिहार में मानसून का...

Bihar Weather Update 26-08-2026 झारखंड और आसपास के क्षेत्रों में बने निम्न दबाव के क्षेत्र (Low-Pressure Area) तथा मानसूनी ट्रफ रेखा के कारण बिहार में...

Bihar News 26-08-2026 : आज की 10 बड़ी खबरें

Bihar News 26-08-2026 : आज की 10 बड़ी खबरें बिहार के प्रशासनिक फैसलों, रोजगार अभियानों और जन-आंदोलनों से जुड़ी आज की 10 बड़ी खबरें: Patna...