बेतिया की जनता के लिए डेड बॉडी फ्रीजर की मिली सुविधा, मेयर ने…

पश्चिम चंपारण: बेतिया महापौर गरिमा देवी सिकारिया के नगर पार्षद पति रोहित कुमार सिकारिया द्वारा अपने निजी कोष से रोटरी क्लब को निःशुल्क उपलब्ध कराए गए मर्चुरी अर्थात “डेड बॉडी फ्रीजर” की सुविधा आज से आम जनता के लिए उपलब्ध करा दी गई। इसके लिए रोटरी क्लब के तत्वावधान में नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 9 के नया बाजार में बने निगम के सामुदायिक भवन में एक समारोह का आयोजन किया गया।

रोटरी क्लब के अध्यक्ष व जिला के नामचीन चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रमोद कुमार तिवारी ने कहा कि यह फ्रीजर रोटेरियन रोहित सिकारिया के सौजन्य से उपलब्ध कराया गया है। इस अवसर पर महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने कहा कि बहुत बार लोगों को शव अंतिम संस्कार के लिए अपने सगे संबंधियों के आगमन के इंतजार में सुरक्षित बचाए रखने के लिए मर्चुरी जैसी सुविधा जरूरी होती है। वही महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने बताया कि मर्चुरी अर्थात शव को सुरक्षित रखने के लिए ऐसे ड्रिप फ्रीजर की समय पर सुविधा उपलब्ध नहीं हो पाने से संबंधित परिजनों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।

यह भी पढ़ें – क्या बिहार में मुद्दों की कमी विपक्ष को SIR का विरोध करने पर कर रहा मजबूर…

इसी आवश्यकता को देखते हुए हम लोगों के द्वारा सामुदायिक भवन में यह डेड बॉडी फ्रीजर उपलब्ध कराया गया है। जिसे जरूरतमंद लोग समय पर इसका उपयोग समय के अनुसार कर सकेंगे। इसकी सुरक्षा और सुविधा मुहैया कराने की जिम्मेदारी वार्ड 9 की नगर पार्षद के पति अनुराग वर्णवाल द्वारा उपलब्ध कराया जाना स्वीकार करना भी एक बड़ी मानवीय सेवा है। क्योंकि किसी परिवार को इसकी आवश्यकता आधी रात को भी पड़ सकती है। इस मौके पर डॉ प्रदीप कुमार, इकबाल रजा, डॉ रमेश चंद्रा, धनंजय शर्मा, सुजय सिन्हा, अबुल ऐश, सुशील चौबे आदि उपस्थित रहे।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   चुनाव आयोग पर आरोप संविधान का मखौल उड़ाना, CEC ज्ञानेश कुमार ने कहा….

पश्चिम चंपारण से दीपक कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img