औरंगाबाद : औरंगाबाद जिला के कासमा थाना क्षेत्र के चेव गांव के तालाब से आज एक तैरता हुआ शव बरामद हुआ है। शव की पहचान चेव ग्राम निवासी राजाराम पासवान के 19 पुत्र कर्ण कुमार के रूप में किया गया है। मृतक के परिजनों ने बताया कि शुक्रवार को तकरीबन शाम तीन बजे कर्ण घर से बाहर घूमने गया हुआ था। रात तक घर नहीं लौटा तो परिजन ने उसका खोजबिन किया लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला। आज जब गांव के लोग खेत देखने बधार में जा रहे थे तो तकरीबन गांव से आधा किलोमीटर दूर तालाब में एक शव को तैरता हुआ देखा। जिसकी सूचना गांव में दिया गया।
सूचना मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गया और सौकड़ों की संख्या में ग्रामीण दौड़ते हुए तालाब पर पहुंचे और तालाब से शव को बाहर निकाला। वह शव करण कुमार का था। शव को देखते ही परिजन में चीख पुकार होने लगा। इस घटना की सूचना ग्रामीणों के द्वारा कासमा थाना को दिया गया। सूचना मिलते ही कासमा थाना की पुलिस मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमाटर्म हेतु औरंगाबाद सदर हॉस्पिटल भेज दिया। जहां पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजन को सौप दिया गया है। लेकिन युवक की मौत कैसे हुई इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। घटना के संबंध में जब कासमा थाना के पुलिस से बात चीत किया गया तो उसने पोस्टमाटर्म रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के संबंध में कुछ कहने का बात कहा है।
दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट


