Bhojpur में युवक का शव बरामद, बीती रात निकला था घर से…

भोजपुर: भोजपुर में एक युवक का शव बरामद होने से पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई। शव बरामद होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है। मामला भोजपुर के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के दुल्हिनगंज गांव में स्थित दुल्हिनगंज घाघा बाजार रोड की है। मृतक की पहचान उदवंतनगर थाना क्षेत्र के गजराजगंज ओपी क्षेत्र के बिशनपुरा गांव निवासी अंकित आदित्य के रूप में की गई।

परिजनों ने बताया कि युवक बीती रात घर से निकला था और फिर वापस लौट कर नहीं आया। शव के शरीर पर मारपीट के निशान हैं जिसके बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने शव को देखा जिसके बाद मामले की सूचना जंगल में आग की तरह फ़ैल गई। लोगों ने मामले की सूचना स्थानीय थाना की पुलिस को दी। मामले की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़ें-  Kaimur Police ने चोरी की 3 बाइक के साथ 3 चोर को दबोचा

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

भोजपुर से नेहा की रिपोर्ट

BHOJPUR BHOJPUR

BHOJPUR

 Mental Health Awareness Bihar:बिहार में 10 से 16 अक्टूबर तक चलेगा...

 बिहार में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर 10 से 16 अक्टूबर तक ‘मन जागृति’ अभियान चलेगा। स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम होंगे और टेली मानस...

Abhijeet Deepke Detained: एयरपोर्ट पर फ्लाइट के अंदर से हिरासत में...

 अभिजीत दीपके को एयरपोर्ट पर फ्लाइट के भीतर से हिरासत में लिए जाने की खबर है। CJP के नेता सौरभ दास और आशुतोष शाखा...

Dhruv Rathee Detained: गुरुग्राम में घर से हिरासत में लिए गए...

 यूट्यूबर ध्रुव राठी को गुरुग्राम के सेक्टर 56 स्थित आवास से हिरासत में लिए जाने की खबर है। दिल्ली में CJP के प्रदर्शन से...