कैमूर के जंगल से अपहरण किए गए यूपी के 3 युवक बरामद

कैमूर : यूपी के 3 युवक बरामद –  उत्तर प्रदेश के अम्बेडकर नगर से विंध्याचल दर्शन के लिए निकले अपहरण किए

गए तीन युवक कैमूर के जंगल से सकुशल बरामद हो गए। इन युवकों को कैमूर के जमुनीनार से पुलिस ने बरामद किया

है। बताया गया कि अधौरा थाना क्षेत्र के जमुनीनार गांव के पास अपराधियों को चंगुल में फंसे चालक सहित दो युवक को

पुलिस द्वारा बरामद कर लिया गया। बरामद युवकों ने बताया कि किराए के वाहन से गृह जिला अंबेडकर नगर से सोमवार

की देर शाम विंध्याचल जा रहे थे। तभी अपराधियों ने जैनपुर में हथियार केबल पर वाहन सहित अपने कब्जे में लिया था।

बरामद युवक यूपी के अंबेडकर नगर जिले के मालीपुर थाना के देवराहा गांव निवासी स्वर्गीय मालीराम का लगभग 28

वर्षीय पुत्र बुधिराम व बीबीपुर भुसौली गांव निवासी स्वर्गीय हरीराम का 35 वर्षीय पुत्र राकेश कुमार तथा मालीपुर थाना के

देवरहा गांव निवासी स्वर्गीय उमाकांत राम का 25 वर्षीय पुत्र सह वाहन चालक सोनू राम बताया जाता है।

यूपी के 3 युवक बरामद

जिस पर जानकारी देते हुए भभुआ एसडीपीओ शिव शंकर कुमार ने बताया कि वाहन चालक अंबेडकर नगर जिले के

मालीपुर थाना के देवराहा गांव निवासी सोनू राम ने पूछताछ में बताया कि वह उसके गांव बुधीराम तथा बीबीपुर पुसौली

गांव निवासी राकेश कुमार अपने क्षेत्र के एक वाहन स्वामी से किराए पर उक्त वाहन लेकर विंध्याचल दर्शन करने जा रहा

था। तभी अपने जिले से शाम को निकलने के बाद जौनपुर जिले के सीमा में पहुंचकर वहां वाहन रोककर चाय पीना चाहा

इसके दौरान दो अज्ञात अपराधी चालक की कनपटी पर पिस्तौल सटाकर वाहन में बैठ गए।

यूपी के 3 युवक बरामद

उन्होंने बैठे दोनों युवकों को भी हथियार का भय दिखाकर चुप रहने का विवश कर दिया। इसके बाद अपराधी चालक को

कवर किए सोनभद्र जिले के खलियारी होते हुए रात में लगभग 2:00 बजे अधौरा के खामकला जंगल पहुंचे। वहां पर

अपराधियों ने चालक सहित युवकों के साथ मारपीट कर उसका वीडियो भी बनाया है। उसके बाद वहां से जमुनीनार गांव

पहुंचा तब तक सुबह हो जाने से लोगों का आवागमन का परिचालन शुरू हो गया था। वहीं वाहन में बैठे चालक सहित

दोनों युवकों ने जमुनीनार गांव के पास हल्ला करने लगा। तभी आसपास के लोगों ने वाहन को पीछा किया। जहां वाहन

जाकर पेड़ में टकरा गई। वहां से दोनों अपराधी फरार हो गया। जबकि बरामद चालक सहित दोनों युवकों को पुलिस

बरामद कर थाने लाया और इनसे पूछताछ की जा रही है।

विवेक कुमार सिन्हा की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

JSSC Para Medical Exam 2026: परीक्षा की तारीख घोषित, जानें एग्जाम...

JSSC Para Medical Exam Date 2026: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने 'संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2025' की तारीख का ऐलान कर दिया है। यह परीक्षा...

Reliance AGM 2026: रिलायंस के भविष्य को लेकर अंबानी का बड़ा...

Reliance AGM 2026: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) में लीडरशिप बदलने की प्रक्रिया अब साफ तौर पर आकार ले रही है। कंपनी की 49वीं सालाना...

BPSC 70th Final Result 2026: श्रद्धा पांडे बनीं टॉपर, आयोग ने...

बीपीएससी 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी। श्रद्धा पांडे ने 593 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया। आयोग अध्यक्ष रवि मनुभाई...