सासाराम में युवक का शव बरामद, नौबतपुर में युवक की मौत

सासाराम/नौबतपुर : बिहार के दो अलग-अलग जगहों से मौत की खबर सामने आयी है। सासाराम में युवक का शव बरामद हुआ है जबकि पटना जिले के नौबतपुर से एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई है। सासाराम के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पहलेजा के पास से एक युवक का शव बरामद हुआ है। मृतक का नाम माला कुमार बताया जाता है। वह रामपुर गांव का रहने वाला है। रेलवे के पटरी के बगल से उसके शव मिलने से सनसनी फैल गई है। परिजन ने हत्या की आशंका जताई है। बताया जाता है कि पुलिस ने रेलवे लाइन के बगल से एक शव बरामद किया। लोगों ने इसकी पहचान माला कुमार के रूप में किया। जिसके बाद परिजन भी मौके पर पहुंचे पुलिस फिलहाल छानबीन में लग गई है। लेकिन अभी तक नहीं हो सका है।

Goal 7 22Scope News

अज्ञात वाहन ने युवक को रौंदा, मौके पर ही मौत

पटना जिले के नौबतपुर थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। घटना मंगलवार की देर रात्रि की बताई जा रही है। जहां नौबतपुर थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन ने जा रहे है एक युवक को कुचल दिया जहां उसकी मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान पीपलवां थाना क्षेत्र के आदमपुर गांव निवासी शिवबचन चौधरी के लगभग 37 वर्षीय पुत्र अनिल चौधरी के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पटना एम्स भेजा और मृतक के परिजनों को सूचना दिया। इधर, मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।

Naubatpur Maut 22Scope News

यह भी पढ़े : सड़क दुर्घटना में घायल हुए ASI, हालचाल लेने अस्पताल पहुंचे रोहतास SP रौशन कुमार…

सलाउद्दीन और अवनीश कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

डिप्टी CM बनने के बाद विजय चौधरी पहुंचे गयाजी, गेवाल बिगहा...

गयाजी : नई सरकार के गठन के बाद पहली बार डिप्टी सीएम बनने के बाद विजय कुमार चौधरी गयाजी पहुंचे। डिप्टी सीएम गयाजी के...

बिहार पुलिस की त्वरित कार्रवाई, अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश

भोजपुर : साइबर थाना भोजपुर की तकनीकी जांच और मानवीय सूचना के आधार पर अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 53,85,046 की...

पटना ज्वैलरी शॉप डकैती कांड : पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी,...

पटना : बिहार की पटना पुलिस ने ज्वैलरी दुकान डकैती कांड के चार आरोपियों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। पुलिस मुठभेड़ में एक...

केंदुआडीह भू-धंसान पर फूटा जनाक्रोश: 6 दिन बाद भी सड़क जस...

Dhanbad- बोकारो मुख्य मार्ग केंदुआडीह मे हुए भूधंसान की घटना के 6 दिन बीतने के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है,...

मुजफ्फरपुर में बड़ा साइबर खुलासा, आम नागरिकों का निजी डेटा विदेशों...

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर जिले में साइबर अपराध के एक गंभीर मामले का खुलासा करते हुए मुजफ्फरपुर पुलिस ने आम नागरिकों की निजी जानकारी को...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img