सड़क दुर्घटना में घायल हुए ASI, हालचाल लेने अस्पताल पहुंचे SP

सासाराम/नालंदा : सासाराम जिले के अगरेर थाना क्षेत्र में बाइक सवार सब-इंस्पेक्टर हरेंद्र ठाकुर दुर्घटनाग्रस्त हो गए। उन्हें इलाज के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया। सब-इंस्पेक्टर के घायल होने की सूचना पर रोहतास के एसपी रौशन कुमार खुद अस्पताल पहुंचकर उनसे मिले और घटना की जानकारी ली।

Goal 7 22Scope News

सब-इंस्पेक्टर हरेंद्र ठाकुर गोपालगंज जिला के रहने वाले हैं

आपको बता दें कि सब-इंस्पेक्टर हरेंद्र ठाकुर गोपालगंज जिला के बहरहीमा के रहने वाले हैं। फिलहाल वे डेहरी में पुलिस कंट्रोल रूम में कार्य कर रहे हैं। वह बाइक से जब सासाराम से जा रहे थे इसी दौरान अगरेर के पास मोकर पुल के निकट एक जानवर को बचाने के चक्कर में खुद दुर्घटनाग्रस्त हो गए। डॉक्टरों के मुताबिक, फिलहाल उनकी स्थिति खतरे से बाहर है।

अज्ञात ट्रक ने दो लोगों को कुचला, एक की मौत, एक गंभीर

नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र के महानंदपुर गांव के पास एनएच-20 पर सोमवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ। अज्ञात ट्रक ने दो लोगों को कुचल दिया। हादसे में सनोज यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे नाजुक हालत में पटना रेफर किया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार, दोनों व्यक्ति एनएच-20 किनारे स्थित एक पेट्रोल पंप पर अपनी ट्रैक्टर का पंचर बनवा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे अज्ञात ट्रक ने उन्हें रौंद दिया।

Nalanda Acc 22Scope News

हादसे में सनोज की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से जख्मी

आपको बता दें कि हादसे में मौके पर सनोज यादव की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर एनएच-20 पर जाम लगा दिया। जाम के कारण सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलने पर दीपनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित ग्रामीणों को शांत कराने का प्रयास कर रही है। यातायात डीएसपी खुर्शीद आलम ने जानकारी दी।

सोन नदी से 6 माह के बच्चे का शव बरामद

खबर रोहतास जिला के डेहरी से है जहां डेहरी के एनीकेट में सोन नदी से छह माह के बच्चे का शव बरामद हुआ है। बच्चे का पैर रस्सी से बंधा हुआ पाया गया है। जिसकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। स्थानीय लोगों ने देखा की नदी के किनारे झाड़ी में किसी बच्चे का शव तैर रहा है। इसके बाद मौके पर काफी भीड़ इकट्ठा हो गई। उसके बाद 112 नंबर की पुलिस टीम को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंच कर बच्चों के शव को पानी से निकला। बच्चा पूरी तरह से नग्न अवस्था में है। सवाल उठता है कि बच्चे को आखिर किस परिस्थिति में पानी से शव मिला है। पुलिस मामले में अगली कार्रवाई में लग गई है। उसके पहचान की कोशिश की जा रही है तथा आसपास के थानों को भी सूचित किया गया है।

Sasaram Body 1 22Scope News

यह भी पढ़े : NH-2 स्थित कर्मनाशा बॉर्डर के पास 8 किलोमीटर तक लगा भीषण जाम, यात्रियों की परेशानी

सलाउद्दीन और मिथुन कुमार की रिपोर्ट

Bihar Flood Relief Fund: मुख्यमंत्री राहत कोष में विधि पदाधिकारियों ने...

Bihar Flood Relief Fund, पटना: बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए महाधिवक्ता कार्यालय के नवनियुक्त विधि पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री राहत...

Bihar Industrial Development: बिहार में उद्योगों के लिए जमीन अधिग्रहण होगा...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उद्योग विभाग की समीक्षा बैठक की।...

CM Samrat Choudhary Dussehra Wishes: दुर्गा पूजा और दशहरा पर CM...

CM Samrat Choudhary Dussehra Wishes, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व के शुभ अवसर पर प्रदेश और देशवासियों...