पटना : राजधानी पटना के बाईपास थाने इलाके के बिग हॉस्पिटल स्पेक्ट्रा अस्पताल के कमरे से शनिवार की दोपहर संदिग्ध परिस्थिति में अस्पताल की एक नर्स दीपशिखा कुमारी मिली है। जिसके बाद आनन-फानन में इलाज के लिए नर्स को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है। जिसकी उम्र 27 साल बताई जा रही है। घटना के बाद पूरे अस्पताल में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
पटना बाईपास थाना प्रभारी अभिषेक रंजन ने बताया कि संदिग्ध परिस्थिति में एक युवती का शव अस्पताल के कमरे से बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारणो का खुलासा होगा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। नर्स पटना के बिग हॉस्पिटल स्पेक्ट्रा अस्पताल में ओटी प्रभारी के रूप में दीपशिखा कुमारी काम करती थी। दीपशिखा के पति राजन त्रिवेदी आर्मी के चाईना बॉर्डर तवांग अस्पताल में ओटी असिस्टेंट के रूप में कार्यरत हैं। दीपशिखा के पिता मनोज कुमार जो मूल रूप से सरैया मुजफ्फरपुर के निवासी हैं।
उन्होंने बताया कि 2020 में दीपशिखा की शादी राजन त्रिवेदी से हुई थी। शनिवार को दीपशिखा को लखनऊ नर्सिंग की एक परीक्षा देने जाने बाली थी । उन्होंने बताया कि पटना के बाईपास स्थित बिग अपोलो स्पेक्ट्रा हॉस्पिटल में दीपशिखा पिछले दो वर्षों से ओटी प्रभारी के रूप में काम कर रही थी। उन्होंने दीपशिखा के हत्या की आशंका जताई है। इस घटना की जांच कर रही बाईपास थाने की पीएसआई सोनी कुमारी ने बताया कि दीपशिखा के शव पर किसी तरह के कोई निशान नहीं पाए गए हैं। उन्होंने कहा कि आत्महत्या का मामला भी नहीं प्रतीत हो रहा है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मामले का खुलासा होगा।
उमेश चौबे की रिपोर्ट

















