नवविवाहिता की गला दबाकर की हत्या, पति गिरफ्तार, ससुराल वाले फरार

नवविवाहिता की गला दबाकर की हत्या, पति गिरफ्तार, ससुराल वाले फरार

बेतिया : चनपटिया थाना क्षेत्र के चुहड़ी स्थित मिस्कार टोला वार्ड नंबर-14 में एक नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में गला दबाकर हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान सिरिसिया भागड़वा वार्ड नंबर-7 निवासी केदार साह की पुत्री सनकेसी कुमारी (22 वर्ष) के रूप में हुई है। उसकी शादी महज चार महीने पहले 30 अप्रैल 2025 को धूमधाम से हुई थी।

Goal 7 22Scope News

 पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

जानकारी के अनुसार मृतका के पति शिवम कुमार (पिता स्व. शंकर साह) और उसके परिवार के लोग दहेज के लिए सनकेसी को लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। परिजनों का आरोप है कि शादी के वक्त ससुराल पक्ष को 18 लाख रुपए दहेज दिया गया था। शादी के कुछ दिन बाद ही वे लोग अतिरिक्त दो लाख रुपए की मांग करने लगे। रुपए नहीं मिलने पर नवविवाहिता को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता रहा है।

मृतिका की गला दबाकर की गई हत्या – पुलिस

वहीं नवविवाहिता महिला को रविवार को गला दबाकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना पर चनपटिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के पति शिवम कुमार को गिरफ्तार कर लिया। जबकि भसुर सत्यम कुमार, गोतनी रेखा देवी और सास घटना के बाद से घर छोड़कर फरार हो गए हैं। इधर, मृतका के मायके वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Bihar Flood Relief 2026: बिहार बाढ़ के बीच सीएम सम्राट चौधरी...

Bihar Flood Relief 2026: बिहार के बाढ़ प्रभावित जिलों में राहत और बचाव कार्यों को लेकर सरकार लगातार निगरानी कर रही है। प्रभावित लोगों...

NMACC Cultural Centre: NMACC के 3 साल पूरे: 10,500 कलाकारों से...

NMACC Cultural Centre: भारतीय कला, संस्कृति और दुनिया की चर्चित प्रस्तुतियों को एक मंच पर लाने की दिशा में नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर...

Gaya Kala Namak Rice Farming: सामान्य चावल से कम उत्पादन, फिर...

Gaya Kala Namak Rice Farming: हिमालय की तराई वाले क्षेत्रों में प्रसिद्ध दुर्लभ काला नमक राइस अब बिहार के गया जिले की धरती पर...