Lohardaga में पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, हत्या की आशंका…

Lohardaga : लोहरदगा के कुड़ू में उस समय सनसनी मच गई जब एक युवक का शव पेड़ से लटकता हुआ मिला। युवक का शव मिलने के बाद इलाके में खौफ का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से युवक के शव को पेड़ से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।

ये भी पढ़ें- Ranchi : अपराधियों ने दरवाजा छोड़ दीवार तोड़कर उड़ा लिए लाखों के जेवर… 

Lohardaga : पिकअप वाहन चलाने का काम करता था युवक

मृत युवक की पहचान दानिश अंसारी के रुप में की गई है जो कि सदर थाना क्षेत्र के ख्वाजा गुलजार नगर का रहने वाला बताया जा रहा है। मामला कुड़ू थाना क्षेत्र के चिरी का बताया जा रहा है। घटना के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें- Ranchi : अपराधियों ने दरवाजा छोड़ दीवार तोड़कर उड़ा लिए लाखों के जेवर… 

घटना के बाद मिली जानकारी के मुताबिक मृत युवक पिकअप वाहन चलाने का काम करता था। कुछ दिनों पहले ही वह अपने ससुराल चिरी के बरवाटोली गांव आया हुआ था। इसी दौरान युवक का पिकअप वाहन के सहारे पेड़ से लटकता मिला। घटना के बाद पुलिस आसपास के ग्रामीणों से मामले में पूछताछ कर रही है।

Saffrn

Trending News

9 महीने बाद खुला राज: प्रेम प्रसंग में हुई Pushpa की...

Bokaro: बोकारो एसपी हरविंदर सिंह ने जिले के पिण्ड्राजोरा थाना क्षेत्र में हुए Pushpa महतो अपहरण और हत्या केस में पिंड्राजोरा थाना प्रभारी अभिषेक...

रिवाह बाए तनिष्क का नया ‘मैथिली’ कलेक्शन, मधुबनी कला की कालजयी...

Bihar: अक्षय तृतीया के पावन पर्व यानी नई शुरुआत के शुभ अवसर पर तनिष्क के वेडिंग ज्वेलरी सब-ब्रांड 'रिवाह बाए तनिष्क' ने पेश किया...

झूठ,फरेब के बीच झूलता Jharkhand का भविष्य,एक और प्रशन पत्र लीक!

Jharkhand: Jharkhand में प्रतियोगिता परीक्षा हो और परीक्षा विवादों में न घिरे, असंभव! झारखंड की शिक्षा व्यवस्था को किसी की बुरी नजर लग गई...

अब नए रंग-नए अंदाज में Patna Zoo, पर्यटकों के लिए बन...

Patna: राजधानी के प्रमुख आकर्षणों में एक संजय गांधी जैविक उद्यान यानी पटना जू अब आधुनिक सुविधाओं से लैस हो रहा है। Patna Zoo...

Hazaribagh में युवक की हत्या से सनसनी, आक्रोशित परिजनों ने किया...

Hazaribagh: Hazaribagh जिले कटकमदाग थाना क्षेत्र के पसई गांव में रविवार सुबह 40 वर्षीय राजेश साव का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img