बकाया मजदूरी की भुगतान को लेकर नप अमरपुर के सफाई कर्मियों ने किया प्रदर्शन, शहर में लगा गंदगी का अंबार

बांका : बांका जिले के अमरपुर नगर पंचायत के सफाईकर्मियों ने बकाया वेतन की भुगतान को लेकर सोमवार को हड़ताल कर नगर प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। सफाईकर्मियों ने नगर पंचायत कार्यालय में प्रदर्शन करते हुए नगर प्रशासन व जनप्रतिनिधियों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाया। मौके पर प्रदर्शन कर रहे सफाईकर्मी अनिल कुमार दास, धनंजय मेहतर, पवन मलिक, राजू मेहतर, संजय मलिक, प्रमोद मलिक, विनोद मेहतर, आकाश मेहतर, अंजली देवी, नगीना देवी व बबीता देवी आदि ने बताया कि विगत 45 दिनों से नगर पंचायत के द्वारा उनका वेतन का भुगतान नहीं किया गया है। जिस कारण सफाईकर्मियों के बीच राशन से लेकर तमाम तरह की समस्याएं उत्पन्न हो गई है।

राशन दुकानदार बकाया राशि की भुगतान नहीं होने की वजह से अपने दुकानों से राशन देना बंद कर दिया है

राशन दुकानदार बकाया राशि की भुगतान नहीं होने की वजह से अपने दुकानों से राशन देना बंद कर दिया है। जिस कारण सफाईकर्मियों के बीच भूखे मरने की स्थिति उत्पन्न हो गई है। जब भी नगर पंचायत के मुख्य पार्षद और सफाई संवेदक से बकाया राशि की भुगतान कर देने की मांग किया जाता है तो मुख्य पार्षद व सफाई संवेदक आश्वासन देकर मामले को रफा-दफा कर देते हैं। सफाईकर्मी अनिल दास ने बताया कि पूर्व में भी सभी सफाईकर्मियों की संवेदक के द्वारा करीब 87 लाख रुपए का ईपीएफ घोटाला किया गया है। जिस संबंध में आज तक कोई कार्य नहीं किया गया है।

Banka Pradrashan 1 22Scope News

‘सफाईकर्मियों की बकाया वेतन का भुगतान नहीं हो जाता है तब तक हम सफाई कर्मी हड़ताल पर डटे रहेंगे’

सफाईकर्मियों ने बताया कि जबतक हम सफाईकर्मियों की बकाया वेतन का भुगतान नहीं हो जाता है तबतक हम सफाईकर्मी हड़ताल पर डटे रहेंगे। उधर, दूसरी तरफ सफाईकर्मियों की अचानक हड़ताल की वजह से शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह से बाधित हो गई है। शहर के चौक-चौराहे से लेकर गली-नुक्कड़ों में कुड़े की ढेर लग चुकी है। जिस कारण आम लोगों को कूड़े की सड़ांध के वजह से खासी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

Banka Pradrashan 2 22Scope News

सफाईकर्मियों की सुख-दु:ख का नगर प्रशासन पुरी तरह से ख्याल रख रही है – मुख्य पार्षद रीता साहा

मामले को लेकर नगर पंचायत की मुख्य पार्षद रीता साहा ने बताया कि सफाईकर्मियों की सुख-दु:ख का नगर प्रशासन पुरी तरह से ख्याल रख रही है। बकाया वेतन की भुगतान को लेकर सफाई संवेदक को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है। जल्द ही सभी सफाईकर्मियों की वेतन का भुगतान कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि हर माह के पांच तारीख से लेकर 10 तारीख के बीच सफाईकर्मियों की वेतन का भुगतान कर दिया जाता था। लेकिन इस वर्ष कुछ परेशानियों की वजह से ससमय सफाईकर्मियों के वेतन की भुगतान नहीं हो पाया है। उन्होंने मौजूद सफाईकर्मियों को जल्द ही बकाया वेतन की भुगतान करने का निर्देश पारित किया है।

Banka Pradrashan 22Scope News

यह भी पढ़े : अमरपुर में चला प्रशासन का बुलडोजर, मचा हड़कंप…

दीपक कुमार की रिपोर्ट

JPSC JSSC Protest: 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं...

 JPSC JSSC भर्ती परीक्षा विवाद को लेकर 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं पर FIR दर्ज हुई है। मंच ने पुलिस की...

Jharkhand Property Tax: नगर निकायों में टैक्स वसूली ठप, 2500 कर्मचारी...

झारखंड के नगर निकायों में मंगलवार से प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली ठप हो जायेगी। करीब 2500 कर्मचारी...

Jharkhand High Court: 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा पर फैसला 29 अगस्त...

 झारखंड हाइकोर्ट ने प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा से जुड़ी याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है।Jharkhand High...