सावधान! Ranchi में बेखौफ घूम रहे अपराधी,महिलाओं की रेकी कर चेन छिनतई की घटना को दे रहे अंजाम

Ranchi: झारखंड में अपराधियों का हौसला बढ़ता ही जा रहा है। खासकर राजधानी Ranchiमें अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं, अब राजधानी Ranchi से चेन छिनतई की खबरें सामने आ रही है,लगातार इन घटनाओं में बढ़ोत्तरी हो रही है। चेन छिनतई गिरोह महिलाओं को अपना शिकार बना रहा है।

सुबह-शाम ज्यादा एक्टिव है गिरोह

जानकारी के मुताबिक Ranchi में चेन छिनतई गिरोह सुबह और शाम को ज्यादा एक्टिव नजर आ रहा है। गिरोह मॉर्निंग और एवनिंग वॉक करने वाली महिलाओं को अपना निशाना बना रहा है। ये गिरोह पहले महिलाओं की रेकी करता है और उसके बाद छिनतई की वारदात को अंजाम देता है।

इन इलाकों से अधिक मामले आ रहे सामने

बता दें Ranchi में बरियातू, पुंदाग, गोंदा और मोरहाबादी जैसे इलाकों में छिनतई के अधिक मामले सामने आ रहे हैं। अब पुलिस ने इन इलाकों को चिह्नित कर लिया है।  इन इलाकों में पुलिस सादे लिबास में गश्ती करने की तैयारी में है।

महिलाएं असुरक्षित कर रही महसूस

राजधानी में इस तरह अपराधिक गतिविधियों में बढ़ोत्तरी होने से लोग चिंता में हैं। बढ़ती छिनतई की घटनाओं से महिलाएं असुरक्षित महसूस करने लगी हैं।

राज्य में अपराधों के बढ़ने से राज्य की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठना लाजमी है। अब पुलिस प्रशासन अपनी तरफ से सख्ती बरत रही है। रांची पुलिस ने कुछ हॉटस्पॉट जगह को चिन्हित किया और गिरफ्तारी भी किया है।

 

 

NPU VC Dinesh Kumar Singh: NPU कुलपति पर क्यों लगी अधिकारों...

NPU VC Dinesh Kumar Singh: राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय (NPU) के कुलपति डॉ. दिनेश कुमार सिंह के वित्तीय और...

Dhanbad Marriage Fraud Case: शादी के नाम पर ठगी का खेल!...

Dhanbad Marriage Fraud Case: धनबाद पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी और मारपीट करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करने का दावा किया...

Hemant Soren:बड़गाईं जमीन मामले में Hemant Soren की याचिका पर सुनवाई,...

बड़गाईं की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में हेमंत सोरेन की याचिका पर झारखंड हाई कोर्ट ने ईडी से 16 सितंबर...