Commercial Advertisment

Deadly attack रंगदारी नहीं देने पर बाप बेटे पर कुल्हाड़ी से हमला, फिर हुआ…..

Deadly attack बाघमारा के झिंझिपहाड़ी निवासी दुर्गा लाइट डेकोरेटर के मालिक हराधन सोनार पर रंगदारी नहीं देने के कारण जानलेवा हमला हुआ है। हमले में उनके साथ उनका पुत्र भी बुरी तरह से घायल हो गया है। घटना के बाद दोनों भागकर कतरास थाना पहुंचे और जान बचाने की फरियाद लगाई। कतरास पुलिस ने दोनों को घायलावस्था में नजदीकी नर्सिंग होम में भर्ती किया है।

कुल्हाड़ी और तलवार छोड़ भागे हमलावर

हमले का आरोप उन्होंने अपने ही गांव के नेपाल महतो और उनके दो बेटों पर लगाया है, साथ ही हमले के वक्त आसपास के मौजूद लोगों के बीच बचाव करने के बाद हमलावर नेपाल महतो और उसके बेटे मौके पर कुल्हाड़ी और तलवार छोड़ भाग खड़े हुए। हथियार को थाने के सुपुर्द कर दिया गया है। घटना कतरास थाना के केवट टोला के समीप का है।

ये भी पढ़ें-Gumla Breaking ACB की बड़ी कार्रवाई, 9000 घूस लेते मुंशी रंगेहाथ गिरफ्तार…. 

घटना के संबंध में घायल व्यवसायी ने बताया कि कई दिनों से उनसे व्यवसाय करने के बदले 40 हजार रुपये रंगदारी मांगा जा रहा था। करीबन तीन दिन पहले ही आरोपी नेपाल महतो ने उनके घर में घुसकर गाली गलौज करते हुए रंगदारी की रकम मांगते हुए उनकी पत्नीके साथ अभद्र व्यवहार किया और बीचबचाव करने आई उनकी बूढ़ी मां को मारकर घायल कर दिया।

आरोपी ने केस उठाने की धमकी दी

जिसकी शिकायत स्थानीय रामकनाली ओपी को दी गयी थी। आज का हमला इसी शिकायत का परिणाम बताया जा रहा है। आज नेपाल महतो और उसके दो बेटे ने कहीं जाने के क्रम में रास्ते में रोककर रंगदारी नहीं देने और केस उठाने की धमकी देते हुए उसपर कुल्हाड़ी और तलवार से हमला कर दिया।

वाइल्ड वादी 13 22Scope News

ये भी पढ़ें-Big breaking बिशुनपुर बीडीओ ने की आत्महत्या….

फिलहाल दोनों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। हलांकि घटना से जहां एक तरफ व्यवसायी के परिवार पूरी तरह खौफजदा है वहीं दूसरी ओर लाइट डेकोरेशन व्यवसायी पर हुए इस हमले से डेकोरेशन एशोसिएशन से जुड़े अन्य व्यवसायियों के बीच रोष व्यापत है।

Bihar Food Safety Inspection: बिहार में मिलावटखोरों पर सरकार की सख्ती,...

Bihar Food Safety Inspection, पटना: बिहार में खाद्य पदार्थों में मिलावट और असुरक्षित खाद्य सामग्री की बिक्री पर रोक लगाने के लिए राज्य सरकार...

Giridih Murder Case: प्रेमिका की हत्या कर रेलवे ट्रैक किनारे फेंका...

Giridih Murder Case: बगोदर थाना क्षेत्र के चिचाकी रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक किनारे मिली युवती की लाश के मामले में पुलिस ने...

Ganga Water Treaty Bihar: गंगा जल संधि में बिहार के हितों...

Ganga Water Treaty Bihar, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गंगा जल संधि और फरक्का समझौते से जुड़े मामलों में राज्य के हितों...