Advertisment

Dhanbad News: NH-19 पर दर्दनाक हादसा, हाईवा की टक्कर से महिला की मौत

Dhanbad News: गोविंदपुर में एनएच- 19 पर मंगलवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में पूर्वी टुंडी थाना क्षेत्र के विश्वाडीह निवासी महिला संगीता देवी की मौत हो गई. बताया जाता है कि महिला अपने पति सुनील कुमार सिंह के साथ स्कूटी से गोविंदपुर पहुंची थी. स्कूटी रोकने के बाद वह पैदल ही सड़क क्रॉस करने लगीं. वह लगभग सड़क पार कर चुकी थी तभी अचानक तेज रफ्तार हाईवा ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी.

Dhanbad News: परिजनों में मचा कोहराम

टक्कर इतनी भीषण थी कि संगीता देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं और उनके सिर में गहरी चोट आई. मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई. स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल महिला को तुरंत धनबाद के एसएनएमएमसीएच भेजा गया. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया.

Pakur News: दर्जनों ग्रामीणों ने लगाई DC से गुहार, सूची में नाम होने के बाद भी नहीं मिल रहा सरकारी आवास

Dhanbad News: पैदल सड़क पार करने के दौरान हाईवा ने कुचला

पति सुनील कुमार सिंह ने बताया कि उनकी पत्नी ने कहा था कि वह पैदल ही सड़क पार कर लेगी. वह क्रॉस कर ही रही थीं कि हाईवा चालक ने अचानक वाहन को मोड़ा और उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. घटना के बाद हाईवा चालक फरार हो गया. स्थानीय लोगों ने एनएच पर घट रही लगातार दुर्घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए प्रशासन से सख्त निगरानी और स्पीड कंट्रोल की मांग की है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Jharkhand Liquor Policy Investigation: झारखंड शराब नीति मामले में ACB का...

Jharkhand Liquor Policy Investigation: झारखंड के एंटी-करप्शन ब्यूरो (ACB) ने राज्य की आबकारी नीति, शराब सप्लाई सिस्टम और झारखंड स्टेट बेवरेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (JSBCL) से...

JPSC JSSC Protest Ranchi: बारिश भी नहीं रोक सकी छात्रों की...

JPSC JSSC Protest Ranchi: बुधवार को रांची में बड़ी संख्या में उम्मीदवारों ने झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की...

Ramgarh Ispat Factory Blast: रामगढ़ की इस्पात फैक्ट्री में बड़ा हादसा,...

Ramgarh Ispat Factory Blast: जिले के गिद्दी में स्थित झारखंड इस्पात फैक्ट्री में बुधवार को एक और बड़ा औद्योगिक हादसा हुआ। फैक्ट्री की फर्नेस नंबर...