Saturday, July 12, 2025

Related Posts

Gumla Breaking ACB की बड़ी कार्रवाई, 9000 घूस लेते मुंशी रंगेहाथ गिरफ्तार….

Gumla- गुमला से बड़ी खबर आ रही है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने सिसई थाना के मुंशी को 9000 रुपए घूस लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई रांची ACB की टीम के द्वारा किया गया है।

गिरफ्तार मुंशी का नाम मधुसूदन झा बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार एक मामले को रफा-दफा करन के एवज में मुंशी ने 9000 रुपए की मांग की थी।

मुंशी को गिरफ्तार करने के बाद ACB की टीम उसे अपने साथ रांची लेकर जा रही है वहां उससे मामले में पूछताछ की जाएगी।