बिहटा में उद्योगपति पर जानलेवा हमला, 50 से अधिक लोगों ने घेरकर गाड़ी में की तोड़फोड़

बिहटा : बिहटा थाना क्षेत्र में एक गंभीर और सनसनीखेज घटना सामने आई है। भारत प्लस ग्रुप ऑफ कंपनीज के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अजय कुमार सिंह पर अज्ञात हमलावरों द्वारा जानलेवा हमला किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 25 जनवरी की शाम करीब 6:20 बजे अजय कुमार सिंह पटना से बिहटा अपने फ्लावर मिल के कार्य को देखने जा रहे थे। रास्ते में जाम लगने के कारण वे वाहन मोड़कर पटना लौट रहे थे। इसी दौरान विसंभरपुर वृद्धा आश्रम के पास अचानक 50 से अधिक अज्ञात लोगों ने, जो लाठी-डंडों से लैस थे, उनकी गाड़ी को चारों ओर से घेर लिया और हमला कर दिया।

हमलावरों ने अजय सिंह की गाड़ी BR-01-HL-0006 पर जमकर तोड़फोड़ की

हमलावरों ने अजय सिंह की गाड़ी BR-01-HL-0006 पर जमकर तोड़फोड़ की। गाड़ी के पीछे और साइड के शीशे तोड़ दिए गए तथा चारों ओर से डंडों से प्रहार कर वाहन को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमलावरों की मंशा स्पष्ट रूप से जान से मारने की थी। घटना के समय गाड़ी में अजय सिंह के साथ उनके अंगरक्षक प्रकाश चंद्र चंदन, ड्राइवर चंद्रशेखर शर्मा, मैनेजर शंकर कुमार दे सहित संकेत कुमार और मुन्ना सिंह मौजूद थे। ड्राइवर की सूझ-बूझ से गाड़ी को तेज़ी से पीछे हटाकर मौके से निकाल लिया गया, जिससे सभी की जान बच सकी।

Industrialist Hamla 1 22Scope News

अजय कुमार सिंह ने बिहटा थाना में लिखित शिकायत देकर प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की है

घटना के बाद अजय कुमार सिंह ने बिहटा थाना में लिखित शिकायत देकर प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की है। उन्होंने आरोपियों की पहचान कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। मामले की प्रतिलिपि वरीय पुलिस अधीक्षक पटना, पुलिस महानिदेशक बिहार एवं राज्य के गृह मंत्री को भी भेजी गई है।

यह भी पढ़े : NEET छात्रा मौत मामला : SIT ने DGP को सौंपी रिपोर्ट

अंशु झा की रिपोर्ट

India International Trade Fair 2026: बिहार के उत्पादों को मिलेगी पहचान,...

India International Trade Fair 2026: बिहार के कारीगरों, उद्यमियों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) और उत्पादकों को अपने उत्पाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित...

Bihar Disaster Management Internship: पटना के एएन कॉलेज के 20 विद्यार्थियों...

Bihar Disaster Management Internship, पटना: बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग में ए.एन. कॉलेज, पटना के बीए (भूगोल) के विद्यार्थियों के लिए 10 दिवसीय इंटर्नशिप...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा,...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर सोलर पावर प्लांट लगाने की योजना को गति दी जा रही है। जल...