Patna में ठाकुरबाड़ी के महंथ पर जानलेवा हमला, करीब 30 लाख के गबन के आरोपी के गुर्गे पर लगा आरोप…

पटना: बड़ी खबर राजधानी पटना से है जहां पटना के बाकरगंज में स्थित भीखम दास ठाकुरबाड़ी के महंथ को इन दिनों लगातार जान मारने की धमकी मिल रही है। मामले में उन्होंने पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना में आवेदन दे कर शिकायत दर्ज करवाई है। मामले में महंथ जय नारायण दास ने बताया कि बीते 11 दिसंबर को मेरी हत्या करने की नियत से कुछ लोगों ने मेरा अपहरण करने की कोशिश की। इस दौरान हंगामा होने के कारण जब आसपास के लोग जुटने लगे तो बदमाशों ने मेरे साथ मारपीट की और बुरी तरह से जख्मी कर दिया।

उन्होंने बताया कि बीते 11 दिसंबर को जब हम अपनी गाड़ी से बोरिंग रोड स्थित अपने आवास जा रहे थे तभी पंचमुखी मंदिर से सामने वाली गली में घुसते ही पहले घात लगाये 10-12 लोगों ने हमला कर दिया। उन लोगों ने मुझे घसीट कर अपनी गाड़ी में बैठाने की कोशिश की और जब आसपास के लोग जुटने लगे तो हमारे साथ मारपीट कर घायल कर दिया और मेरा मोबाइल और पैसे भी छीन लिए।

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने मुझे आनन फानन में गार्डिनर रोड अस्पताल पहुँचाया जहां से डॉक्टरों ने मुझे पीएमसीएच रेफर कर दिया। बता दें कि बीते दिनों भीखम दास ठाकुरबाड़ी में फर्जी रसीद के जरिये करीब 30 लाख रूपये के गबन का मामला सामने आया था। ठाकुरबाड़ी के अकाउंटेंट ने जब आरोपी विमल दास से रूपये के बारे में पूछताछ की तो उन्होंने अपने गुर्गों के साथ मिल कर अकाउंटेंट को पीट कर घायल कर दिया था। मामले में महंथ ने कदमकुआं थाना में फर्जीवाडा का मामला भी दर्ज करवाया था।

मामले में पुलिस ने आरोपी महंत विमल दास को गिरफ्तार का जेल भेज दिया है। घायल महंत जयनारायण दास ने गबन के आरोपी विमल दास के गुर्गों पर हमला का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोपियों पर जान मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। साथ ही कहा कि ठाकुरबाड़ी के सभी लोग हर वक्त डर के साए में जी रहे हैं। मामला सामने आने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar

यह भी पढ़ें-   Patna Police की सख्ती, 24 घंटे में दबोचे गए 61, ठंड को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है सुदृढ़

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट
Patna Patna Patna Patna

Patna

Highlights

Saffrn

Trending News

असम के बाद अब बंगाल में भी गरजेंगे CM Hemant Soren,...

Jharkhand: देशभर के कई राज्यों में विधानसभा के चुनाव हो रहे हैं। झारखंड से सटे राज्यों में झारखंड के नेता भी एक्टिव हैं खासकर...

सुप्रसिद्ध पार्श्व गायिका आशा भोसले का निधन देश के लिये अपूरणीय...

Patna: मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने सुप्रसिद्ध पार्श्व गायिका आशा भोसले के निधन पर गहरा शोक एवं दुख व्यक्त किया है। उनका निधन देश के लिये...

तड़पता रहा चित्तल हिरण, नहीं मिला इलाज-Tundi में स्वास्थ्य व्यवस्था की...

Jharkhand: शनिवार, 11 अप्रैल को धनबाद के Tundi प्रखण्ड मुख्यालय से एक किलोमीटर तथा थाना से आधा किलोमीटर भूरसाबांक यज्ञ स्थल एवं अलकुसिया जोरिया ...

Utpad Sipahi परीक्षा में भी पेपर लीक की आशंका, 150 युवकों...

Jharkhand: झारखंड में कोई भी प्रतियोगिता बिना किसी विवाद के हो ही नहींसकता है। आज 12 अप्रैल को राज्यभर में Utpad Sipahi की परीक्षा...

Big Breaking: नहीं रहीं Asha Bhosle, ब्रीच कैंडी अस्पताल में ...

Bollywood: बॉलीवुड से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर बेहद दुख भरी है। बता दें दिग्गज सिंगर Asha Bhosle का 92 साल की...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img