बुढ़ापे में गाड़ी सिखने का शौक पड़ा महंगा, एक की मौत, एक गंभीर

दरभंगा : दरभंगा जिला कोतवाली थाना क्षेत्र से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां स्कॉर्पियो गाड़ी अनिंयत्रित हो गई। वहीं इस हादसे में गाड़ी के चपेट में आने से एक 62 वर्षीय बुजुर्ग की दबकर मौत हो गई है। वहीं एक गंभीर रूप से घायल है घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा किया।

भटियारिसराय में अहले सुबह एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो

जानकारी के अनुसार, घटना जिले के भटियारिसराय मौहल्ले का बताया जा रहा है शनिवार सुबह 72 वर्षीय भंडारी अमरनाथ उम्र भंडारी स्कॉर्पियो गाड़ी संख्या BR 07 BG 6978 लेकर सीखने निकले थे लेकिन घर से कुछ दूरी पर गाड़ी अनियंत्रित हो गया वहीं सड़क किनारे खड़े 57 वर्षीय छीतन साहनी इसके चपेट में आने से वहीं पर मौत हो गई वहीं राधा देवी पति स्व विनय साह गंभीर रूप से घायल हो गये जिनका इलाज जिले के निजी नर्सिंग होम में चल रहा हैं

तेज रफ्तार से गाड़ी की चपेट में आने मौत

वहीं छीतन साहनी के दामाद राजू साहनी ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि आज सुबह मेरे ससुर चाय पीकर वापस घर आ रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार से गाड़ी की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मेरे घर पर पहाड़ टूट पड़ा है। तीन दिन पहले हमारे सास की भी मौत हो गई थी। हमलोग सरछप्पी में जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि यह घटना हो गई है।

यह भी देखें :

आज सुबह आठ-नौ बजे सूचना मिली थी – कोतवाली थाना प्रभारी

वहीं कोतवाली थाना प्रभारी राहुल कुमार ने बताया कि आज सुबह आठ-नौ बजे सूचना मिली थी। सड़क किनारे दो लोग आप में बात कर रहे थे। उसी क्रम में अनियंत्रित स्कॉर्पियो की चपेट में आने से वृद्ध कि मौत हो गई है। वहीं एक महिला घायल हैं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर मामले को शांत करा लिया गया है। वहीं चालक को हिरासत में ले लिया गया।

यह भी पढ़े : साढ़े तीन साल की बच्ची से रेप, ICU में एडमिट, 48 घंटे दो बच्चियों से दरिंदगी का मामला

वरुण ठाकुर की रिपोर्ट

IBPS RRB Recruitment 2026: 13,706 पदों पर निकली भर्ती, 21 सितंबर...

 IBPS ने RRB भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। 28 क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में 13,706 पदों पर भर्ती होगी। आवेदन की अंतिम तारीख...

FJCCI Election 2026-27: चेंबर चुनाव में रिकॉर्ड 86 नामांकन, दो पर्चे...

एफजेसीसीआई चुनाव 2026-27 के लिए 86 नामांकन मिले हैं। स्क्रूटनी में दो नामांकन रद्द हुए, जबकि छह प्रत्याशियों को डीआईएन नंबर जमा करने का...

Jharkhand Police Protest: विधायक जयराम महतो के खिलाफ पुलिस एसोसिएशन का...

झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने विधायक जयराम महतो पर पुलिसकर्मियों से दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए 8 सितंबर से राज्यव्यापी चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया...