छठी जेपीएससी परीक्षा के मामले में फैसला आज

रांची : छठी जेपीएससी संयुक्त सिविल सेवा प्रतियोगिता परीक्षा के मामले में झारखंड हाईकोर्ट बुधवार को अपील याचिका पर फैसला सुनायेगा. यह मामला चीफ जस्टिस डॉ. रवि रंजन व जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की खंडपीठ में सूचीबद्ध है. पूर्व में याचिका पर सुनवाई पूरी होने के बाद खंडपीठ ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था.

छठी जेपीएससी के प्रदीप राम, दिलीप सिंह व अन्य वाद में सिंगल बेंच में 326 अधिकारियों को निरस्त करने के पश्चात सफल अधिकारियों के तरफ से प्रार्थी शिशिर तिग्गा व अन्य ने प्रदीप राम, दिलीप कुमार सिंह व अन्य के सिंगल बेंच जजमेंट को डबल बेंच में चुनौती दिया था. जिसमें प्रार्थी की ओर से देश के जाने माने सुप्रीम कोर्ट के वरीय अधिवक्ता प्रशांत भूषण जैसे एवं अन्य ने पक्ष रखा था. वहीं रेस्पोंडेट की तरफ से सुप्रीम कोर्ट के वरीय अधिवक्ता मीनाक्षी अरोड़ा, मुम्बई हाईकोर्ट के अभिनव चंन्द्रचुड, झारखंड सरकार के पूर्व महाधिवक्ता अजीत कुमार, राजस्थान हाईकोर्ट के विज्ञान शाह थे एवं अन्य ने पक्ष रखा था. जिसके उपरांत चीफ जस्टिस रवि रंजन व जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद के युगल बेंच ने 20 अक्टूबर 2021 को फाइनल बहस होने के बाद रिजर्व रख लिया गया था. लंबे इंतजार के पश्चात बुधवार को सुनवाई की तिथि निर्धारित किया गया है.

रिपोर्ट : शाहनवाज

बी सर्टिफिकेट के लिए एनसीसी कैडेट्स की परीक्षा, 750 छात्र हुए शामिल

असिस्टेंट प्रोफेसर नियुक्ति मामले में जेपीएससी से जवाब तलब

CM Samrat Chaudhary Raksha Bandhan: रक्षा बंधन पर बहनों के बीच...

CM Samrat Chaudhary Raksha Bandhan, पटना: रक्षा बंधन के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से आई बहनों...

ESL Steel Project Jeevika: 25 महिला लाभार्थियों के साथ ESL Steel...

ESL Steel Project Jeevika: रक्षाबंधन के अवसर पर ESL Steel Limited ने प्रोजेक्ट जीविका के तहत गिधटांड़ (हुटुपाथर) स्थित जूट मॉडल सेंटर में विशेष...

Sitamarhi Police Didi: सीतामढ़ी में महिला सुरक्षा के लिए बड़ी पहल,...

Sitamarhi Police Didi: रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर सीतामढ़ी में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में पुलिस की ओर...