जेपी-लोहिया नहीं दीनदयाल उपाध्याय होंगे जेपी विश्वविद्यालय के सिलेबस में

छपराः कभी लेट सेशन तो कभी घोटाले को लेकर अक्सर चर्चा में बना रहने वाला जयप्रकाश विश्वविद्यालय इस बार जेपी और लोहिया के विचारों को राजनीति विज्ञान के स्नातकोत्तर (पीजी) के सिलेबस से हटाये जाने के कारण पूरे देश में चर्चा विषय बन गया है।

शिक्षा और समाज से जुड़े बुद्धिजीवि विश्वविद्यालय प्रशासन के निर्णय से हतप्रभ हैं। जबकि विश्वविद्यालय का छात्र संगठन दो फाड़ में बंट चुका है।

jp university fianl 02 final o2 22Scope News

मामले में राजद सुप्रीमो लालू यादव का दर्द भी छलका है। लालू यादव ने ट्वीट कर अपने दर्द को बयां किया ‘बिहार सरकार द्वारा जेपी-लोहिया के विचारों को सिलेबस से हटाना बर्दाश्त से बाहर है।‘

विनोबा भावे, दयानंद सरस्वती, राजाराम मोहन राय, एमएन राय भी होंगे सिलेबस से बाहर

लालू यादव ने कहा है कि सरकार को इस मामले में तुरंत संज्ञान लेना चाहिए। मैंने जयप्रकाश जी के नाम पर अपनी कर्मभूमि छपरा में 30 वर्ष पूर्व जेपी विश्वविद्यालय की स्थापना की थी। लेकिन अब उसी विश्वविद्यालय के सिलेबस से संघी मानसिकता वाली सरकार और पदाधिकारियों द्वारा महान समाजवादी नेता जेपी-लोहिया के विचारों को हटाया जा रहा है।

इतना ही नहीं विनोबा भावे, दयानंद सरस्वती, राजाराम मोहन राय, बाल गंगाधर तिलक, एमएन राय जैसे महापुरुषों के विचार भी अब सिलेबस से बाहर होगा। हालांकि नए सिलेबस में पंडित दीनदयाल उपाध्याय, सुभाष चंद्र बोस और ज्योतिबाई फुले का नाम शामिल कर लिया गया है।

बता दें कि विश्वविद्यालय का स्थापना काल से ही विद्यार्थी लोहिया-जेपी को पढ़ते आ रहे हैं, लेकिन सत्र 2018-20 से चॉइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम (सीबीसीएस) लागू होने के बाद सिलेबस में बदलाव किया गया है।

रिपोर्टः रंजीत

सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर वेबसाइट लांच

Saffrn

Trending News

Gas Crisis Update: इंडेन में तकनीकी गड़बड़ी से बढ़ी परेशानी, DSC...

 इंडेन गैस में तकनीकी समस्या से DSC कोड में देरी, रांची में 65 हजार बैकलॉग, उपभोक्ताओं को 2-10 दिन तक इंतजार करना पड़ रहा।Gas...

Bihar Politics Update: नई सरकार का Countdown शुरू, नीतीश 14 अप्रैल...

 बिहार में नई सरकार का काउंटडाउन शुरू, नीतीश कुमार 14 अप्रैल को देंगे इस्तीफा, भाजपा कोर कमेटी करेगी नए मुख्यमंत्री पर फैसला।Bihar Politics Update...

झारखण्ड की मुख्य खबरें : 9 अप्रैल 2026

झारखण्ड की मुख्य खबरेंझारखण्ड की आज की बड़ी खबरें: रामगढ़ जिले में सीसीएल की सिरका परियोजना में लगी भीषण आग ने प्रबंधन की तैयारियों...

Assembly Elections 2026: असम-केरल-पुडुचेरी में वोटिंग आज, 5.31 करोड़ मतदाता करेंगे...

 असम, केरल और पुडुचेरी की 296 सीटों पर आज मतदान, 5.31 करोड़ वोटर और 1,849 उम्मीदवार मैदान में, 4 मई को मतगणना।Assembly Elections 2026...

बिहार टॉप 10 न्यूज़ आज की : नीतीश कुमार का इस्तीफा...

बिहार टॉप 10 न्यूज़ 1. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का राज्यसभा प्रस्थान और नए सीएम की चर्चा बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव हो रहा है।...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img