Saturday, August 2, 2025

Related Posts

Deoghar: देवघर एयरपोर्ट से दिल्ली की शाम की फ्लाइट 90 दिनों तक रद्द, रनवे मेंटेनेंस बना कारण

 

Deoghar: झारखंड के संथाल परगना क्षेत्र के लिए देश के प्रमुख शहरों से हवाई सेवा देने वाला देवघर एयरपोर्ट आने वाले 90 दिनों तक सीमित सेवा देगा। एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार दिल्ली जाने वाली शाम की उड़ान 14 जून से अगले तीन महीने तक रद्द रहेगी।

देवघर एयरपोर्ट के निदेशक रमनदीप सैनी ने जानकारी दी कि दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (IGI) पर रनवे मरम्मत का कार्य चल रहा है, जिसके कारण यह निर्णय लिया गया है। हालांकि, सुबह 11:40 बजे चलने वाली फ्लाइट पूर्ववत जारी रहेगी।

फ्लाइट सेवा देने वाली इंडिगो एयरलाइंस से भी यात्रियों को विस्तृत जानकारी दी जाएगी। यह सिर्फ देवघर एयरपोर्ट ही नहीं, देश के अन्य हवाई अड्डों से भी कई उड़ानों को इसी कारण रद्द किया गया है।

तीन साल पहले शुरू हुए देवघर एयरपोर्ट से दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और कोलकाता के लिए नियमित उड़ानें संचालित हो रही थीं। खासकर देवघर, गोड्डा, दुमका, साहिबगंज, जामताड़ा, गिरिडीह, भागलपुर और पाकुड़ जिलों के यात्रियों के लिए यह सुविधा काफी उपयोगी रही है।

अब 90 दिनों तक एकमात्र सुबह की दिल्ली फ्लाइट ही संचालित होगी, जिससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।

127,000FansLike
22,000FollowersFollow
587FollowersFollow
562,000SubscribersSubscribe