याचिका में जानबूझकर त्रुटि रखी गई: प्रदीप सिन्हा

रांची: ED मामले में मुख्यमंत्री की याचिका पर झारखंड हाई कोर्ट में सुनवाई हुई. अगली सुनवाई की तारीख 11 अक्टूबर मुकर्रर की गई है।

इस बीच याचिका में जो त्रुटि है उसे दूर करने का आदेश दिया गया है। भाजपा प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा ने कहा कि, याचिका में जानबूझकर त्रुटि रखी गई ताकि समय लिया जा सके।

उन्होंने कहा कि, इस बाबत भाजपा ने पहले ही प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से JMM को अगाह कर दिया था। प्रदीप सिन्हा ने कहा कि, केंद्रीय जांच एजेंसी के तौर पर प्रवर्तन निदेशालय भ्रष्टाचारियों का सफाया कर रही है।

ये बेहतर होता अगर मुख्यमंत्री इसमें सहयोग करते तो और तेजी से भ्रष्टाचार का खात्मा होता। उन्होंने कहा कि, मुख्यमंत्री न्याय मांगने तो कोर्ट गए हैं लेकिन न्याय में देरी हो इसके लिए ही याचिका में त्रुटि रखी गई है।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img