रांची: जमीन कारोबारी की हत्या के विरोध में प्रदर्शन, अश्वासन के बाद हटा जाम

लोगों ने टायर जलाकर किया विरोध प्रदर्शन

रांची : जमीन कारोबारी की हत्या- राजधानी रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र के लालगुटवा निवासी

जमीन कारोबारी सूरज महली की हत्या के विरोध में आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया.

रांची-गुमला मुख्य मार्ग एनएच23 कटहल मोड़ के पास शव रखकर लोगों ने

आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की.

सड़क जाम होने के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी थी.

जिस वजह से राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा.

हालांकि मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस प्रशासन ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर जाम हटा लिया.

लोग आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे.

suraj mahli1 22Scope News

हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग

बताया जा रहा है कि नगड़ी थाना क्षेत्र के लालगुटवा के जमीन कारोबारी सूरज महली की हत्या के विरोध में आक्रोशित ग्रामीणों ने रांची-गुमला मुख्य मार्ग एनएच23को कटहल मोड़ के पास जाम कर दिया था. लोग हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे. लोगों ने टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे.

suraj mahli12 22Scope News

दोनों ओर वाहनों की लग गई थी लंबी कतार

सड़क जाम होने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई थी. नगड़ी थाना प्रभारी ओमप्रकाश पप्पू जाम स्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों से वार्ता कर सड़क जाम हटाया. सूरज महली की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. उसका शव इटकी थाना क्षेत्र के तुरगुडू गांव के लदा नदी से इटकी पुलिस ने शव बरामद किया था.

जमीन कारोबारी की हत्या – पीड़ित परिजनों को हरसंभव मदद का मिला आश्वासन

ग्रामीणों के मुताबिक दलादली चौक स्थित अंग्रेजी शराब दुकान के पास अपराधियों का जमावड़ा लगा रहता है. ग्रामीणों ने उस स्थान से जमावड़ा हटाने की मांग की. मामले की गंभीरता को देखते हुए नगड़ी बीडीओ घटनास्थल पर पहुंचे और पीड़ित परिजनों को हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया. तब जाकर मामला शांत हुआ.

जमीन कारोबारी की हत्या: जानिए क्या है मामला

आपको बता दें कि सूरज महली की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. इसके बाद शव को लद्दा नदी के किनारे फेंककर भाग गये. सूरज जमीन कारोबार से जुड़ा था. उसकी स्कूटी किसी दूसरे जगह से मिली थी. सूरज के माथे पर गहरा जख्म लगा हुआ था.

रिपोर्ट: मुर्शीद आलम

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img