Hazaribagh– सेवानिवृत पेशकार क्रिस्टोफर लकड़ा के हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पुराना समाहरणालय में भीम आर्मी, , झामुमो अल्पसंख्यक मोर्चा,आदिवासी छात्र संघ, मनोज टुडू यंग ब्लड अदिवासी समाज और सी.पी.आई के कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया.

बता दें कि 25 नवंबर को सेवानिवृत्त पेशकार क्रिस्टोफर लकड़ा का शव उनके ही तालाब में मिला था, यह जमीन वीरेन्द्र मेहता को “झारखंड नर्सरी “के लिए लीज पर दिया गया है. परिजनों ने इस मामले में वीरेंद्र मेहता को नामजद आरोपी बनाया है. लेकिन अब तक वीरेन्द्र मेहता की गिरफ्तारी नहीं हुई. प्रर्दशनकारी इस मौके पर वीरेन्द्र मेहता की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थें. इस अवसर पर मृतक क्रिस्टोफर लकड़ा की धर्मपत्नी माग्रेट लकड़ा, रुचि कुजुर जिलाध्यक्ष झामुमो अल्पसंख्यक मोर्चा, सुशील ओरिया, अजय टोप्पो,गणेश सीटू, मोना लिसा लकड़ भी उपस्थित रहें.
रिपोर्ट- आशिष


