पटना में डेंगू का कहर जारी, कल मिले एक साथ 33 नए मरीज

पटना : बिहार की राजधानी पटना में डेंगू का कहर जारी है। शुक्रवार यानी छह सितंबर को एक बार फिर 33 नए मरीज मिले।अभी तक डेंगू मरीजों की संख्या 400 के पार हो गई है। मरीजों के साथ-साथ परिजन भी परेशान नजर आ रहे हैं। बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा डेंगू जैसे गंभीर बीमारी से निपटने के लिए लगातार फॉगिंग कराया जा रहा है। साथ ही स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि डेंगू के राकथाम में हमारा साथ दिजिए। डेंगू मच्छर से बचिए। डेंगू का मच्छर दिन में काटता है, बदन को ढंक कर रखें। मच्छर भगाने वाली क्रीम लगाएं। साथ ही खिड़की और दरवाजों पर जाली लगवाएं। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है और अस्पतालों को अलर्ट कर दिया गया है।

पटना के इस इलाके में मिले सबसे अधिक मरीज

शुक्रवार को मिले 33 नए मरीजों में से अजीमाबाद (10), कंकड़बाग (9), बांकीपुर (3), पाटलिपुत्र (3) और नूतन राजधानी (2) पुनपुन (1) और पटना सदर में एक हैं। जिला संक्रामक रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. सुभाष चंद्र प्रसाद ने बताया कि एक जुलाई से अब तक 401 लोग डेंगू पॉजिटिव पाए गए हैं। एनएमसीएच के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में शुक्रवार को 44 नमूनों की जांच की गई, जिनमें से 17 डेंगू संक्रमित पाए गए। इनमें से सबसे अधिक आठ मरीज कुम्हरार के हैं। अस्पताल के अधीक्षक डॉ. विनोद कुमार सिंह ने बताया कि मेडिसिन विभाग में डेंगू के आठ और शिशु रोग विभाग में दो मरीज भर्ती हैं।

यह भी पढ़े : रुपेश हत्याकांड और अनंत सिंह मामले पर बचते नजर आए DGP

यह भी देखें :

Saffrn

Trending News

मुख्यमंत्री ने भागलपुर में 84 योजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास,...

भागलपुर : भागलपुर दौरे पर पहुंचे बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को जिले को बड़ी विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इस दौरान...

मंत्री नंदकिशोर का राबड़ी पर हमला, कहा- दलित होने की वजह...

पटना : बिहार सरकार के मंत्री नंदकिशोर राम ने पटना में 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास को लेकर जारी विवाद के बीच पूर्व...

मुख्यमंत्री ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में विशेष तौर पर बिहार...

पटना : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम के आज 134वें एपिसोड के प्रसारण को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ध्यानपूर्वक सुना। मुख्यमंत्री...

सोन नदी में नहाने के दौरान 4 बालक डूबे, 2 बरामद,...

आरा : भोजपुर जिले के चौरी थाना क्षेत्र के अंधारी गांव स्थित सोन नदी नदी में नहाने के दौरान बालक बालक डूब गए। तब...

CM सम्राट आज भागलपुर दौरे पर, 203 करोड़ की 84 योजनाओं...

भागलपुर : बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज भागलपुर के दौरे पर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर दोपहर करीब एक बजकर 45 मिनट...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img