उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा लखीसराय और तेजस्वी यादव राघोपुर से आज भरेंगे पर्चा, विजय सिन्हा के नामांकन में दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता होंगी शामिल
विजय सिन्हा के नामांकन में दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता होंगी शामिल
पटना : बीजेपी के नेता और उपमुख्यमंत्री लखीसराय से पर्चा भरेंगे। वहीं तेजस्वी यादव राधोपुर से अपना पर्चा भरेंगे। तेजस्वी राघोपुर से तीसरी बार अपना भाग्य आजमाएंगे। वहीं विजय सिन्हा लखीसराय सीट से 5वीं बार नामांकन कर जीत की तैयारी करेंगे। वहीं विजय सिन्हा के नामांकन में दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता भी शामिल होंगी।

नामांकन के बाद तेजस्वी हर दिन 15 सभाओं को संबोधित करेंगे
पार्टी नेताओं के अनुसार, नामांकन के बाद तेजस्वी हर दिन 15 सभाओं को संबोधित करेंगे। पार्टी और गठबंधन की ओर से वे पहले नेता हैं जो सबसे लोकप्रिय हैं। महागठबंधन के अगुआ होने के नेता भी ऐसी रणनीति बनाई जा रही है कि नेता प्रतपक्ष अधिकतम विधानसभा में जाकर अपनी पार्टी और घटक दलों के प्रत्याशियों के लिए वोट मांग सके।
BJP ने एक बार फिर लखीसराय सीट से विजय सिन्हा पर अपना भरोसा जताया है
वहीं बीजेपी ने एक बार फिर लखीसराय सीट से विजय सिन्हा पर अपना भरोसा जताया है। वे कुल चार चुनाव जीत चुके हैं और तीन बार विधायक रहे हैं। विजय सिन्हा 2005 में पहली बार विधायक बने थे। इसके बाद 2010 से वे लगातार भाजपा के टिकट पर चुनाव जीतते आ रहे हैं। 2020 के चुनाव में उन्होंने अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी को 10 हजार से ज्यादा मतों से पराजित किया था।
ये भी पढ़े : ‘PK’ तेजस्वी के खिलाफ नहीं लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, जन सुराज ने राघोपुर से घोषित किया उम्मीदवार
Highlights


