Deputy CM विजय सिन्हा ने ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ पर कहा…

पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने अपने आवास पर जन कल्याण संवाद किया। अपने आवास पर उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने राज्य के लोगों की फरियाद सुनी और उसके निदान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बात की। पत्रकारों से बात करते हुए एक राष्ट्र एक चुनाव पर विपक्ष के विरोध के मामले में उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि देश की आजादी के बाद 1951 से 1967 तक एक बार में ही चुनाव होते थे।

कांग्रेस के संविधान विरोधी मानसिकता और परिवारवाद की जमींदारी बढ़ाने के सोच के कारण एक साथ चुनाव करवाने की प्रक्रिया बाधित हुई। देश में हमेशा आचार संहिता लगी रहे, अधिकारी चुनाव में व्यस्त रहें, देश की जनता की गाढ़ी कमाई खर्च हो, इस तरह के कई मामले हैं जिस पर राजनीतिक पार्टियां नहीं सोच कर सिर्फ चुनाव जीतने की कोशिश कर रही हैं। चुनाव जीतने के तिकरम, और भ्रष्टाचार से निपटने के लिए ही एक राष्ट्र एक चुनाव लाई जा रही है।

वहीं दूसरी तरफ विजय सिन्हा ने कहा कि बिहार विधानसभा में आउटसोर्सिंग के माध्यम से बहाली की बात सामने आई है। इसमें कुछ बच्चे बहाली के नाम पर उगाही की शिकायत करने आए थे। मामले को हम विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष रखेंगे। सरकार के पास सक्षम एजेंसी है, यह प्रक्रिया सरकार के बीपीएससी या एसएससी के माध्यम से हो तो अधिक पारदर्शी होगा और लोगों को शिकायत करने का मौका नहीं मिलेगा।

https://www.youtube.com/@22scopebihar

यह भी पढ़ें-   ‘One Nation One Election’ स्वागत योग्य कदम, पीके ने कहा अगर सरकार करे…

Deputy CM Deputy CM Deputy CM

Deputy CM

Highlights

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img