रांची. ईडी रांची जोन के डिप्टी डायरेक्टर का तबादला हो गया है। हालांकि अभी इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, ईडी रांची जोन के डिप्टी डायरेक्टर देवव्रत झा का तबादला होने की सूचना है।
बता दें कि, ईडी रांची जोन के डिप्टी डायरेक्टर देवव्रत झा झारखंड में रहते मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तत्कालीन मंत्री आलमगीर आलम, आईएएस छवि रंजन सहित कई बड़े हस्तियों की गिरफ्तारी और छापेमारी में चर्चा में आए थे।
अपडेट जारी है…