सीएम हेमंत सोरेन कल 289 अभ्यर्थियों को देंगे नियुक्ति पत्र, इतने बजे से शुरू होगा कार्यक्रम

रांची. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कल यानी 18 फरवरी को नगर विकास एवं आवास विभाग के 289 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र बांटेंगे। इसको लेकर रांची स्थित मंत्रालय सभागार में नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित होगा। यह कार्यक्रम कल दोपहर 11 बजे से शुरू होगा।

सीएम हेमंत सोरेन 289 अभ्यर्थियों को देंगे नियुक्ति पत्र

वहीं कार्यक्रम को लेकर नगर विकास विभाग के नगरीय प्रशासन निदेशालय ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। नगरीय प्रशासन निदेशालय की सहायक निदेशक ने चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में समय पर उपस्थित होने का निर्देश दिया है। जानकारी के अनुसार, यह कार्यक्रम 11 बजे से शुरू होगा, लेकिन सीएम 3 बजे से नियुक्ति पत्र देना शुरू करेंगे।

बता दें कि, यह परीक्षा वर्ष 2023 में 29 और 30 अक्टूबर को आयोजित की गई थी। लगभग एक साल बाद अक्टूबर 2024 में प्रमाण पत्र सत्यापन के बाद आयोग द्वारा परिणाम जारी किया गया था। हालांकि परिणाम को लेकर छात्र लगातार विरोध प्रदर्शन करते रहे। छात्रों का विरोध प्रदर्शन आयोग कार्यालय से लेकर राजभवन तक जारी रहा। अब इस नियुक्ति प्रक्रिया में चयनित अभ्यार्थियों को कल सीएम हेमंत सोरेन नियुक्ति पत्र देंगे।

Babulal Marandi on Jairam Mahto Police Controversy: बरवाअड्डा विवाद ने पकड़ा...

Babulal Marandi on Jairam Mahto Police Controversy: डुमरी विधायक जयराम महतो और बरवाअड्डा थाना प्रभारी के बीच कथित तीखी नोकझोंक के बाद शुरू हुआ...

Jharkhand Property Tax: एजेंसियां हटने के बाद नगर निकायों में टैक्स...

 झारखंड में राजस्व संग्रह एजेंसियों का करार खत्म होने के बाद प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली प्रभावित हुई...

JPSC Scam: 500 अभ्यर्थियों की नियुक्ति में फर्जीवाड़े के संकेत, CID...

 झारखंड JPSC परीक्षा धांधली मामले में CID करीब डेढ़ दर्जन सफल अभ्यर्थियों की Money Trail खंगाल रही है। जांच में 500 नियुक्तियों में फर्जीवाड़े...