Advertisement
Advertisement

संवाद कार्यक्रम में बोले तेजस्वी, कहा- महंगाई से परेशान हो गई है जनता

नवादा : बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने संवाद कार्यक्रम से पहले प्रेसवार्ता की। उन्होंने पत्रकारों को बताया कि महंगाई की मार आम जनता पर पड़ चुकी है और पड़ रही है। अगर बिहार में हमारी सरकार बनी तो 200 यूनिट फ्री बिजली और पांच सौ गैस सिलेंडर के साथ-साथ योजना के तहत 2500 प्रति माह महिलाओं को दिया जाएगा।

CM प्रगति नहीं दुर्गति यात्रा कर रहे हैं – तेजस्वी

तेजस्वी यादव ने एनडीए गठबंधन भाजपा-जदयू पर निशाना साधा। उन्होंने सीएम नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा पर निशाना साधते हुए कहा कि यह उनकी प्रगति यात्रा नहीं दुर्गति यात्रा है। उन्होंने सवाल खड़ा किया कि प्रगति यात्रा में दो अरब से ज्यादा की राशि खर्च हो रहे हैं। क्या फायदा हो रहा है। इसे आम जनता को कोई फायदा नहीं हो पा रहा है। अधिकारी लीपापोती में लगे हुए हैं। उन्होंने आगे कहा कि गरीब और आम जनता को देखने वाला कोई नहीं है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि राजद के दो विधायक इस प्रेसवार्ता में गायब दिखे। नवादा विधायक विवाह देवी और रजौली विधायक प्रकाश वीर यह दोनों प्रेसवार्ता में नजर नहीं आए।

यह भी देखें :

RJD के 2 विधायक पार्टी को दे सकते हैं झटका

वहीं 2025 में होने वाले बिहार विधानसभा के चुनाव से पहले राजद के दो विधायक पार्टी को झटका दे सकते हैं। इसका एहसास शायद पार्टी को भी है। वहीं आज 20 फरवरी को बिहार के नवादा में तेजस्वी यादव कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम’ नगर भवन में किए उनका यह कार्यक्रम था। जिले के दो राजद विधायक नहीं पहुंचे। नवादा से राजद की विधायक विभा देवी और रजौली से पार्टी के विधायक प्रकाश वीर इस कार्यक्रम में नहीं पहुंचे थे।

यह भी पढ़े : राघोपुर के लिए निकले तेजस्वी, कहा- चुनाव आयोग से लोगों को उठता जा रहा है विश्वास

अनिल कुमार की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Akshara Singh Chhath Puja Patna: क्या राजनीति में आएंगी अक्षरा सिंह?...

Akshara Singh Chhath Puja Patna: भोजपुरी अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह इन दिनों बिहार के राजनीतिक और सांस्कृतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी...

Swati Mishra FMGE Success: कजाकिस्तान से MBBS और पहले प्रयास में...

Swati Mishra FMGE Success: जिंदगी में मुश्किलें कितनी भी बड़ी क्यों न हों, अगर इरादे मजबूत हों तो सफलता का रास्ता जरूर निकलता है।...

Samrat Chaudhary Patna Clean City Award: पटना को मिला स्वच्छ शहर...

Samrat Chaudhary Patna Clean City Award: स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के 10वें संस्करण में पटना को ‘स्टेट फर्स्ट स्वच्छ सिटी’ का सम्मान मिलने पर मुख्यमंत्री सम्राट...