पटना में गरजे देवेंद्र फडणवीस, कहा- बिहार अब बीमारू राज्य से आगे बढ़कर जुझारू राज्य बना

पटना सिटी : बिहार विधानसभा चुनाव का सियासी संग्राम जारी है। राजनीतिक दलों के नेता जनता के बीच पहुंचकर चुनावी घोषणाओं की बौछार कर रहे हैं। इस बीच बिहार में एनडीए के बड़े नेताओं का आना और चुनावी जनसभा को संबोधित करना जारी है। आज बिहार दौरे पर महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस, मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव, गोवा के सीएम प्रमोद सांवत, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर, उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और राजस्थान के डिप्टी सीएम दीया कुमारी कई जगहों पर चुनावी जनसभा को संबोधित किया।

Goal 7 22Scope News

बिहार अब बीमारू राज्य से आगे बढ़कर जुझारू राज्य बन गया है – CM देवेंद्र फडणवीस

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पटना सिटी में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि एनडीए सरकार में बिहार का विकास हुआ है। बिहार अब बीमारू राज्य से आगे बढ़कर जुझारू राज्य बन गया है। उन्होंने राजद नेता तेजस्वी यादव पर निशाना साधा और कहा कि एनडीए सरकार ने बिहार में चिकित्सा महाविद्यालयों की संख्या बढ़ाई है। हर साल पांच हजार डॉक्टर तैयार होंगे। उन्होंने रत्नेश कुशवाहा को जिताने का आह्वान किया।

पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र के BJP प्रत्‍याशी रत्नेश कुशवाहा ने किया नामांकन

आपको बता दें कि पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्‍याशी रत्नेश कुशवाहा के नामांकन के बाद आशीर्वाद सभा में मंचासीन महाराष्‍ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस, विधानसभा अध्‍यक्ष नंदकिशोर यादव व अन्‍य लोग मौजूद थे। एनडीए प्रत्याशी भाजपा के रत्नेश कुशवाहा के नामांकन के बाद आशीर्वाद सभा में बोले।

तेजस्वी पर फडणवीस का निशाना

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि एनडीए की सरकार में विकसित हुआ बिहार अब 2005 के बीमारू राज्य से काफी आगे बढ़ कर जुझारू राज्य बन गया है। पहले बिहार का बजट 23 हजार करोड़ हुआ करता था आज तीन लाख करोड़ के पार हो गया है। यहां तेजी से विकास हो रहा है। पटना साहिब विधान सभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्‍याशी रत्नेश कुशवाहा के नामांकन के बाद शुक्रवार को पटना सिटी स्‍थ‍ित रामदेव महतो सामुदायिक भवन में हुई नामांकन सह आशीर्वाद सभा में वे बोल रहे थे।

CM Devendra Farnvees 1 1 22Scope News

महाराष्‍ट्र सीएम ने कहा- तेजस्वी भैया कह रहे हैं कि हर घर में एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी देंगे

महाराष्‍ट्र सीएम ने अपने संबोधन में राजद नेता तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा। उन्‍होंने कहा कि तेजस्वी भैया कह रहे हैं कि हर घर में एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी देंगे। जब उन्हें सरकारी नौकरी की उपलब्धता का आंकड़ा पता चला तो नौकरी देने की बात बोलनी बंद कर दी। यह गलती उनसे इसलिए हुई कि वे 9वीं पास हैं। फडणवीस ने कहा कि पटना साहिब के युवा प्रत्याशी रत्नेश कुशवाहा जिनके प्रस्तावक भाजपा के भीष्म पितामह नंद किशोर यादव हैं, उन्हें जीतने से कोई रोक नहीं सकता। भाजपा कार्यकर्ता एवं समर्थक उन्हें सबसे ज्यादा मतों से जीत दिलाएंगे।

यह भी देखें :

‘NDA सरकार ने बिहार में मेडिकल कालेजों की संख्या 6 से बढ़ाकर 16 कर दी गई’

उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार ने बिहार में मेडिकल कालेजों की संख्या छह से बढ़ाकर 16 कर दी गई। 20 और मेडिकल कालेज खोले जा रहे हैं। बिहार से हर साल पांच हजार डाक्टर तैयार होंगे। हर गांव में चिकित्सक और इलाज की बेहतर व्यवस्था होगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयास से बिहार में 60 लाख मकान बने हैं। बिहार खेती के साथ उद्योग की ओर बढ़ रहा है। एथेनाल उत्पादन में भी आगे है।

मैं अभी अटल पथ और जेपी गंगा पथ के रास्ते यहां पहुंचा हूं। बिहार का विकास मुंबई से आगे हो गया है। जिस तरह से राज्य सरकार बिहार में मान-सम्मान के साथ छठ की तैयारी करती है उसी तरह से मुंबई में रहने वाले बिहारियों के लिए मैं छठ का आयोजन करता हूं। आप लोग भी छठ के अवसर पर वहां आइए। कार्यक्रम में विधाानसभा अध्‍यक्ष नंदकिशोर यादव, सांसद रविशंकर प्रसाद और मंत्री नितिन नवीन आदि ने भी भाजपा प्रत्‍याशी को भरपूर समर्थन देकर जिताने का आह्वान किया।

यह भी पढ़े : केशव प्रसाद मौर्य का बड़ा बयान, कहा- ‘नीतीश कुमार ही होंगे NDA में CM का फेस’…

उमेश चौबे और रंजीत कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Jharkhand TET Exam 2026: जनगणना कार्य में लगे शिक्षकों के लिए...

झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने TET परीक्षा को लेकर सरकार से विशेष व्यवस्था और आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग की है। संघ...

Jharkhand Startup Success: एक्वालाइन भुवनम ने SEB मूल्यांकन में हासिल किया...

जल संरक्षण और भूजल पुनर्भरण पर काम करने वाले एक्वालाइन भुवनम ने झारखंड स्टार्टअप नीति 2023 के तहत चयनित होकर SEB मूल्यांकन में सर्वोच्च...

Jharkhand T20 Premier League Auction 2026: रॉबिन मिंज बने सबसे महंगे...

 झारखंड टी20 प्रीमियर लीग 2026 के ऑक्शन में रॉबिन मिंज 15.25 लाख रुपये में सबसे महंगे खिलाड़ी बने। ईशान किशन 6.25 लाख रुपये में...

Shravan Kumar: सभी वर्गों के विकास के लिए कृतसंकल्पित सरकार, मंत्री...

बिहारशरीफ में मंत्री श्रवण कुमार ने दो पीसीसी सड़क परियोजनाओं का उद्घाटन किया। उन्होंने सरकार की विकास योजनाओं और महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया।Shravan...

सड़क दुर्घटना में 3 की मौत, 2 की स्थिति नाजुक, DMCH...

मधुबनी : मधुबनी जिले के लदनिया थाना क्षेत्र के पदमा एनएच के समीप दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोगों की मौत...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img