नए कानून के तहत GRP Gaya में पहला केस दर्ज, एडीजी ने कहा…

पटना: देश भर में आज से नया कानून लागू हो गया है। इसके तहत बिहार के सभी थानों में नए कानून के तहत क़ानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मामले की जानकारी देते हुए एडीजी लॉ एंड आर्डर संजय सिंह ने बताया कि नए कानून के तहत राज्य के गया में जीआरपी थाना में पहला केस दर्ज किया गया है। दर्ज केस की संख्या 144/2024 है। एफआईआर में धारा 313/ 317(5) के तहत चोरी का मामला दर्ज किया गया है।

एडीजी ने बताया कि इस तीन नए कानून के की जानकारी पुलिस पदाधिकारियों के साथ आमजनों को देने के लिए बिहार में एक विशेष कार्यक्रम चलाया जा रहा है। बिहार पुलिस के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिये भी लोगों को नए कानून की जानकारी दी जा रही है। तीन नए कानून में महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध को लेकर सख्त नियम बनाए गए हैं, इसकी जानकारी महिलाओं को भी दी जा रही है। वहीं दूसरी तरफ इस तीन नए कानून में एफएसएल की अनुसंधान को प्रमुखता दी गई है।

सात वर्ष या उससे अधिक की सजा वाले मामलों में घटनास्थल पर जा कर निरीक्षण करना अनिवार्य है, इसके लिए प्रत्येक जिले में मोबाइल फोरेंसिक वन उपलब्ध कराया गया है। अगले पांच वर्षों में फोरेंसिक टीम का स्ट्रेंथ बढ़ाया जाएगा। इस नए कानून से जुड़े नए प्रपत्र को लेकर सरकार की तरफ से अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि धारा 37 के तहत प्रत्येक जिला में एक कंट्रोल रूम पुलिस मुख्यालय स्तर पर बनाये जाने का निर्देश दिया गया है जिसमें एक एसआई और एक एएसआई मौजूद रहेंगे जो अपने जिले में होने वाले आपराधिक घटनाओं से जुड़ी रिपोर्ट की जानकारी मुख्यालय को देंगे।

यह भी पढ़ें- Rahul Gandhi के बयान पर जदयू का पलटवार, कहा…

https://youtube.com/22scope

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट

GRP Gaya GRP Gaya GRP Gaya

GRP Gaya

Saffrn

Trending News

3 लाख वसूल करता था टाइगर मोबाइल का जवान, सिगरेट फैक्ट्री...

बेगूसराय : बेगूसराय में नकली सिगरेट फैक्ट्री पर छापेमारी के बाद एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां नगर थाना क्षेत्र के दो...

DTO कार्यालय में शराब का ‘खजाना’! गार्ड रूम से बोतलों की...

बक्सर : बिहार में लागू पूर्ण शराबबंदी कानून के बीच बक्सर से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जिले के जिला परिवहन...

CTET 2026 Exam Update: CBSE ने बदले परीक्षा नियम, अब पसंद...

 सीबीएसई ने CTET सितंबर 2026 परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी किया। इस बार परीक्षा नियमों में 4 बड़े बदलाव किए गए हैं। आवेदन की अंतिम...

Aditi Pandey Missing Case: 6 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग,...

 रांची में लापता मासूम अदिति पांडे मामले में 6 दिन बाद भी कोई ठोस सुराग नहीं मिला। नाले से मिले शव अवशेष की फॉरेंसिक...

CBSE Result 2026: Seven Stars Academy का 12वीं रिजल्ट शत-प्रतिशत, शुभम...

 रांची के सेवन स्टार्स एकेडेमी का सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत रहा। शुभम ने 91 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय में पहला स्थान...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img