DGP ने राज्य के सभी IG और DIG को किया तलब, अपराध पर लगाम लगाने को लेकर…

पटना: बिहार में आपराधिक घटनाओं को लेकर एक तरफ विपक्ष लगातार राज्य की सरकार और पुलिस पर हमलावर बना रहता है तो दूसरी तरफ अब बिहार पुलिस भी बड़े एक्शन की तैयारी में दिख रही है। बिहार पुलिस ने अपराधियों पर शिंकजा कसने के लिए पूरा प्लान तैयार कर लिया है। पूरी प्लानिंग के साथ अब बिहार पुलिस ने सभी आईजी और डीआईजी को तलब किया है। आगामी 27 मई को राजधानी पटना में स्थित बिहार पुलिस मुख्यालय में डीजीपी आईजी और डीआईजी के साथ एक बड़ी बैठक करने जा रहे हैं।

Goal 6 22Scope News

यह भी पढ़ें – Munger MP ललन सिंह के सुझाव पर रेल मंत्री ने जमालपुर को दी बड़ी सौगात, अब…

DGP का राज्य के सभी IG और DIG संग बैठक :

बैठक में राज्य में आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने और अपराधियों पर शिकंजा कसने को लेकर बातचीत होगी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार DGP बैठक में राज्य में पिछले दिनों घटी आपराधिक घटनाओं की जानकारी के साथ ही कार्रवाई के संबंध में भी जानकारी लेंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार DGP का मुख्य रूप से ध्यान अवैध तरीके से अर्जित की गई अपराधियों की संपत्ति पर होगी। बैठक में पुलिस अधिकारियों से अपराधियों की अकूत संपत्ति को चिह्नित करने और जब्ती की कार्रवाई के संबंध में भी फीडबैक लिया जायेगा।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   स्कूलों में MDM की नहीं हो कमी, शिक्षा विभाग के ACS ने डीएम को पत्र लिख कहा ‘रखें ध्यान..’

Ranchi PC PNDT Ultrasound Centres: रांची में अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर बढ़ेगी...

Ranchi PC PNDT Ultrasound Centres: झारखंड की राजधानी रांची में जिला सलाहकार समिति (PC & PNDT) की बैठक शनिवार को आयोजित की गई। बैठक...

Koderma Court Chief Justice Visit: कोडरमा पहुंचे झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य...

Koderma Court Chief Justice Visit: झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति महेश शरदचंद्र सोनक शनिवार को कोडरमा व्यवहार न्यायालय पहुंचे। यहां उन्होंने न्यायालय परिसर...

L Khiangte Bail Rejected: JPSC फर्जीवाड़ा मामले में एल खियांग्ते को...

L Khiangte Bail Rejected, रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की 14वीं परीक्षा में कथित फर्जीवाड़े से जुड़े मामले में गिरफ्तार आयोग के पूर्व...