DGP ने पुलिस अधिकारियों के साथ की बड़ी बैठक, दिए विशेष निर्देश…

पटना: बड़ी खबर राजधानी पटना से है जहां DGP ने सभी आईजी, डीआईजी, एसएसपी और एसपी समेत रेलवे एसपी के साथ बैठक की। DGP ने पुलिस अधिकारियों के साथ वर्चुअल माध्यम से बैठक की जो करीब ढाई घंटे तक चली। पहलगाम आतंकी हमला के बाद से पूरे देश में हाई अलर्ट है और केंद्रीय गृह मंत्रालय के साथ ही केंद्र की सरकार पूरे मामले में लगातार नए निर्देश जारी कर रहा है।

DGP ने दिए विशेष निर्देश – 

इसी कड़ी में केंद्रीय गृह मंत्रालय की बैठक के बाद बिहार के DGP विनय कुमार ने सभी वरीय पुलिस अधिकारियों के साथ वर्चुअल माध्यम से बैठक की। करीब ढाई घंटे तक चली बैठक में DGP ने सभी अधिकारियों को अपने क्षेत्र में सतर्कता बरतने का निर्देश दिया है। DGP ने सीमावर्ती क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि नेपाल से सटे सीमावर्ती क्षेत्रों में पुलिस की कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

यह भी पढ़ें – JDU विधायक के आवास के पास चली गोली, 1 व्यक्ति…

किसी भी हाल में सीमावर्ती इलाकों से घुसपैठ न हो इसका विशेष ख्याल रखा जाना चाहिए। इसके साथ ही डीजीपी विनय कुमार ने सभी पुलिस अधिकारियों को लगातार पेट्रोलिंग करने का भी निर्देश दिया। उन्होंने राजधानी पटना समेत सभी जिलों में सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने और सीसीटीवी की समीक्षा करने का निर्देश दिया।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें–  सुहानी ने बिहार के लिए Medal से खोला खाता, राजस्थान की हर्षिता ने…

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट

Sudivya Kumar Sonu: मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राजकुमार...

रालोजपा प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार राज ने मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर शोक जताते हुए इसे झारखंड की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति...

JPSC भर्ती घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल ख्यांगते को जमानत से इनकार,...

JPSC भर्ती घोटाले में पूर्व अध्यक्ष एल ख्यांगते को जमानत नहीं मिली। रांची कोर्ट ने जांच प्रभावित होने की आशंका जताते हुए याचिका खारिज...

Giridih Murder Case: प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, शव के...

गिरिडीह के बेंगाबाद में प्रेम प्रसंग को लेकर मिथुन दास की हत्या का पुलिस ने तीन दिन में खुलासा किया। शव के टुकड़े कर...