Dhanbad : आजसू की 5 सदस्यीय समिति ने की मधुबन कांड की जांच, एसएसपी से मिलकर रखी यह मांग…

Dhanbad : धनबाद के मधुबन में 9 जनवरी को  घटित घटना की जानकारी प्राप्त करने एवं उचित कार्रवाई के लिए आजसू द्वारा गठित पांच सदस्यीय समिति ने घटना स्थल पर जाकर जांच पड़ताल की, पीड़ितों से बातचीत करने के बाद धनबाद एसएसपी हरदीप पी जनार्दनन से मुलाकात कर घटना के लिए जिम्मेवार बीसीसीएल प्रबंधन एवं असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। बुधवार को यह समिति अपनी विस्तृत रिपोर्ट केंद्रीय नेतृत्व को सौंपेगी।

तूद़ min 22Scope News

ये भी पढ़ें- Big Breaking : हिंदपीढ़ी की गायब दोनों बहने मिली, झारखंड के बाहर यहां से हुई बरामद… 

बता दें कि समिति में मांडू विधायक निर्मल महतो, गोमिया के पूर्व विधायक लम्बोदर महतो, पूर्व न्यायाधीश पंकज श्रीवास्तव, पूर्व डीआईजी सुबोध प्रसाद, राजेंद्र मेहता, वरिष्ठ अधिवक्ता राधेश्याम गोस्वामी के अलावे जिला अध्यक्ष मंटू महतो, छात्र नेता हीरालाल महतो शामिल थे। निर्मल महतो स्थल निरीक्षण के बाद वापस लौट गये जबकि अन्य लोगों ने एसएसपी से मुलाकात की।

Dhanbad : BCCL प्रबंधन पर लगाया लापरवाही का आरोप-लंबोदर महतो

Dhanbad : मामले की जानकारी देते पूर्व विधायक लंबोदर महतो
Dhanbad : मामले की जानकारी देते पूर्व विधायक लंबोदर महतो

वही मीडिया से बात करते हुए पूर्व विधायक लंबोदर महतो ने बताया कि घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण थी। रैयतों के हक की लड़ाई पूर्व सांसद लड़ रहे थे। कई चरणों में BCCL जीएम से उनकी वार्ता हुई थी। वहां पर बगैर प्रशासनिक सूचना का कोई कार्य नहीं करना था। बावजूद BCCL प्रबंधन के द्वारा वहां पर हिलटॉप आउटसोर्सिंग की बाउंड्री वॉल निर्माण का कार्य लगाया गया जहां पर असामाजिक तत्वों के द्वारा आगजनी से लेकर गोलीबारी एवं बमबाजी की घटनाएं घटी है।

ये भी पढ़ें- Dhanbad Accident : हाइवा ने साइकिल सवार को कुचला, मौके पर मौत, ग्रामीणों ने कर दिया… 

इस घटना में बाघमारा SDPO भी बुरी तरह घायल हो गए थे। उन्होंने पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कर कड़ी कार्यवाई की मांग एसएसपी से की है। इस पर उन्हें सीनियर एसपी से सकारात्मक आश्वासन मिला है। घटना के लिए उन्होंने बीसीसीएल प्रबंधन को भी दोषी ठहराया और कार्रवाई की मांग की है।

धनबाद से राजकुमार जायसवाल की रिपोर्ट–

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...

Simdega Brown Sugar Case: सिमडेगा में ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार...

झारखंड के सिमडेगा में पुलिस ने ब्राउन शुगर के कथित अवैध कारोबार का खुलासा करते हुए 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया। 8.3 ग्राम ब्राउन...