Big Breaking : हिंदपीढ़ी की गायब दोनों बहने मिली, झारखंड के बाहर यहां से हुई बरामद…

Big Breaking 

Ranchi : राजधानी रांची से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। हिंदपीढ़ी से गायब हुई दोनों सगी बहने मिल गई है। दोनों बहनो को कर्नाटक से बरामद किया गया है। बहुत जल्द ही दोनों युवतियों को रांची वापस लाने की तैयारी की जा रही है। दोनों बहनों के बरामद करने के मामले पर पुलिस मामले का जल्द कर सकती है खुलासा।

Big Breaking : लापता होने के बाद जांच करती पुलिस
Big Breaking : लापता होने के बाद जांच करती पुलिस

ये भी पढ़ें- Baghmara Violence : बाघमारा हिंसा मामले में मुख्य आरोपी कारु यादव के भाई सहित 7 गिरफ्तार, पिस्टल बरामद… 

Big Breaking : 11 जनवरी को गायब हुई थी दोनों बहने

बताते चलें कि 11 जनवरी को रहस्यमई तरीके से दोनों बहने गायब हुई थी। रांची के कांटाटोली चौक के मंगल टावर स्थित आधार कार्ड करेक्शन सेंटर में आधार सुधारने के लिए दोनों बहने घर से निकली थी। परिजनों ने रहनुमा प्रवीण और अमरीना असगर के अपहरण की आशंका जताई थी जिसको लेकर मामला भी दर्ज कराया गया था।

Big Breaking : मामले की जानकारी देते पिता
Big Breaking : मामले की जानकारी देते पिता

टेक्निकल सेल की मदद से युवतियों का मिला इनपुट

जिसके बाद मामले की जांच के लिए पुलिस के द्वारा एसआईटी टीम का गठन किया गया था और तलाश की जा रही थी। युवतियों की तलाश में कई थानों की टीम भी लगी हुई थी। युवतियों की तलाश के लिए टेक्निकल सेल की भी मदद ली जा रही  थी। इसी दौरान टेक्निकल टीम को दोनों युवतियों के कर्नाटक में होने के इंपुट मिले।

रीहद 22Scope News

ये भी पढ़ें- Gumla : चैनपुर में भालू का आतंक, हमले में एक ग्रामीण बुरी तरह घायल, ग्रामीणों में भय का माहौल… 

इनपुट के आधार पर एक टीम कर्नाटक रवाना हुई और मौके से दोनों युवतियों को बरामद कर लिया है। हालांकि पूरा मामला अपहरण का है या फिर माजरा कुछ और ही इसका खुलासा नहीं हो पाया है। उम्मीद जताई जा रही है कि युवतियों के रांची आने के बाद ही मामले का खुलासा होगा।

रांची से सौरव सिंह की रिपोर्ट—

 

Bihar School Building Construction: अपने प्रखंड में मिलेगी उच्च शिक्षा की...

Bihar School Building Construction, पटना: बिहार में स्कूलों और उच्च शिक्षा संस्थानों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में सरकार ने निर्माण कार्यों...

Jio IPO दूसरे दिन 5.57 गुना सब्सक्राइब, 75 लाख से ज्यादा...

Jio IPO Subscription: जियो प्लेटफॉर्म्स के ₹30,213 करोड़ के आईपीओ को दूसरे दिन भी निवेशकों की ओर से मजबूत प्रतिक्रिया मिली। गुरुवार शाम 7...

Bihar Government Public Relations Review: बिहार सरकार की योजनाओं का होगा...

Bihar Government Public Relations Review, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सूचना एवं जन-संपर्क विभाग को सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों और विकास कार्यों...