Advertisment

Dhanbad- आवारा पशुओं के सींग पर रेडियम चिपका कर दुर्धटनाओं से बचाने की मुहिम

Dhanbad- रात्रि के समय में साइकिल–ठेला लेकर जाने वाले दैनिक मजदूरों और आवारा पशुओं को रात्रिकालीन दुर्घटना से बचाने की एक बड़ी मुहिम की शुरुआत की गई है. सड़क सुरक्षा विथ लायन्स क्लब के नारे साथ आवारा पशुओं के सींग पर रेडियम का स्टीकर लगाकर इन बेजुबानों सड़क दुर्धटनाओं से बचाने की कोशिश की जा रही है, साथ ही साइकिल और ठेले पर स्टीकर लगायी जा रही है, ताकि दूर से इन सभी की पहचान की जा सके और दुर्धटनाओं को टाला जा सके.

गोविन्दपुर में इसकी शुरुआत लायंस क्लब ऑफ गोविंदपुर के अध्यक्ष राजेश जायसवाल के नेतृत्व में की गयी है. इस मुहिम की उपयोगिता को बतलाते हुए राजेश जायसवाल ने कहा कि आए दिन एनएच पर सड़क दुर्घटनाएं देखने को मिलती है, इसमें सबसे अधिक मौत एक्सीडेंट को रोकने की कोशिश में होती है. आमतौर पर साइकिल-ठेले में कोई हेड लाइट नहीं होती. आवारा पशु सड़क पर धमाचौकड़ी करते रहते हैं. ऐसे में वाहन सवार उसे बचाने के चक्कर में कई बार खुद ही दुर्घटना का शिकार हो जाता है. लायंस क्लब की कोशिश इन दुर्घटनाओं पर विराम लगाने की है.

अचानक सामने आ जाने पर दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं और इसमें न सिर्फ साइकिल एवं ठेला चालकों  आवारा पशुओं की मौत होती है बल्कि दूसरी तरफ धक्का मारने वालों वाहनों के चालकों एवं सवार भी मौत के मुह में चले जाते  हैं।इस  तरह की दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने के उद्देश्य से साइकिल ठेला एवं आवारा पशुओं के सिंग पर रेडियम स्टीकर चिपकाकर जान बचाने की मुहिम शुरू की गई है और इसमें आम लोगों का भरपूर सहयोग मिल रहा है।

Bihar AI MoU: ConveGenius.AI के साथ समझौता, 100 से अधिक रोजगार...

Bihar AI MoU: बिहार में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में तकनीकी क्षमता, नवाचार और रोजगार के नए अवसरों को बढ़ावा देने की...

Bihar Higher Education: बिहार में उच्च शिक्षा में बड़े सुधार, 211...

Bihar Higher Education, पटना: बिहार में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे सुधारों और नई पहलों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत किया...

Bihar SDG Conclave 2026: बिहार SDG कॉन्क्लेव-2026 का समापन, जिला योजना...

Bihar SDG Conclave 2026: बिहार में सतत और समावेशी विकास को गति देने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय बिहार SDG कॉन्क्लेव-2026 का शुक्रवार...