धनबाद: कोल व्यवसायी मनोज यादव की गोली मारकर हत्या

गैंगस्टर प्रिंस खान ने पत्र जारी कर घटना की ली जिम्मेवारी

धनबाद : कोयलांचल में एक बार फिर गोलियों की तड़तड़ाहट लोगों को सुनाई दी. धनबाद जिले के कतरास में दिनदहाड़े कोयला व्यवसायी मनोज यादव की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. इस घटना की जिम्मेवारी गैंगस्टर प्रिंस खान ने सोशल मीडिया पर पत्र जारी कर ली. घटनास्थल से खून से सना एक खोखा पुलिस ने बरामद किया. घटना के बाद गुस्साए लोगों ने कतरास-भटमुरना मार्ग को जाम कर दिया और हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग की.

धनबाद: क्षेत्र में दहशत का माहौल

सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी. यह घटना कतरास थाना अंतर्गत कैलूडीह की है. गोली लगने के बाद गंभीर रूप से घायल मनोज यादव को बीसीसीएल के निचितपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. वहीं पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है.

dhn1 22Scope News

मनोज यादव को लगी 6 गोली

घटना के बारे में स्थानीय लोगों ने बताया कि कोयला कारोबारी मनोज यादव छाताबाद में सड़क किनारे खड़ा होकर किसी से बात कर रहे थे. तभी बाइक सवार अपराधियों ने उनपर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. बताया जाता है कि मनोज यादव को 6 गोली लगी. सूचना पर पहुंची कतरास थाना की पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है. वहीं घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया गया है.

धनबाद: गैंगस्टर प्रिंस खान ने ली जिम्मेदारी

इस हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए धनबाद के गैंगस्टर प्रिंस खान ने सोशल मीडिया पर चिट्ठी जारी कर लिखा है कि हम असली मेजर हैं. छोटे सरकार के शूटर मेजर, यह जो घटना मनोज यादव के साथ घटी है उसकी हम जिम्मेदारी लेते हैं. बता दें कि इससे पहले 8 जनवरी की रात जनता मजदूर संघ के नेता दिनेश सिंह के पुत्र सोनू सिंह को झरिया के तिसरा में गोली मार दी गई थी. घायल सोनू का इलाज कोलकाता के अस्पताल में चल रहा है.

रिपोर्ट: सूरजदेव/ राजकुमार जायसवाल

Saffrn

Trending News

Jharkhand Jobs Crisis: JPSC PT और Civil Court Interview एक ही...

 झारखंड में JPSC PT और सिविल कोर्ट क्लर्क इंटरव्यू 19 अप्रैल को एक साथ होने से अभ्यर्थियों में असमंजस, तिथि बदलने की मांग तेज।Jharkhand...

Banka Road Accident: कार-बाइक की भीषण टक्कर में 3 की मौत,...

बांका के बेलहर में कार और बाइक की टक्कर में तीन लोगों की मौके पर मौत, कई घायल। पुलिस जांच में जुटी, घायलों को...

Airfare Hike Ranchi: खाड़ी युद्ध का असर, हवाई किराया 35% महंगा,...

रांची से दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और कोलकाता के हवाई किराए में 35% तक बढ़ोतरी। कम यात्रियों से फ्लाइट संचालन प्रभावित।Airfare Hike Ranchi रांची: खाड़ी...

Jharkhand Weather Alert: Ranchi समेत 14 जिलों में बारिश और आंधी...

 रांची सहित झारखंड के कई जिलों में तेज बारिश, आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट। 6 अप्रैल को ऑरेंज अलर्ट, अगले 5 दिन मौसम रहेगा...

Jharkhand Panchayat Election 2027 Update: OBC Reservation लागू, पहली बार पंचायत...

 झारखंड पंचायत चुनाव 2027 में पहली बार OBC आरक्षण लागू होगा। ट्रिपल टेस्ट प्रक्रिया के बाद सीटों का निर्धारण, जानें पूरी योजना।Jharkhand Panchayat Election...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img