Dhanbad: विधायक राज सिन्हा चुने गए झारखंड के उत्कृष्ट विधायक, समर्थकों में खुशी की लहर

Dhanbad: धनबाद के विधायक राज सिन्हा को इस वर्ष झारखंड विधानसभा का ‘उत्कृष्ट विधायक’ चुना गया है। यह चयन विधानसभा की विशेष चयन समिति द्वारा किया गया है। इस सम्मान की औपचारिक घोषणा विधानसभा के रजत जयंती समारोह के दौरान 22 नवंबर को की जाएगी।

विधानसभा की ओर से हर साल यह सम्मान उस जनप्रतिनिधि को दिया जाता है, जिसने सदन में उत्कृष्ट सक्रियता, जनसरोकारों पर प्रभावी पहल, और विधायी कार्यों में उल्लेखनीय योगदान दिया हो। वर्ष 2024 के लिए यह प्रतिष्ठित सम्मान धनबाद विधायक राज सिन्हा के नाम रहा।

Dhanbad: समर्थकों में खुशी की लहर

विधायक राज सिन्हा के समर्थकों में खुशी की लहर है और लोग लगातार उन्हें बधाई दे रहे हैं। समर्थकों का कहना है कि यह सम्मान उनके लगातार सक्रिय और जनसमर्पित कार्यों की पहचान है।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img